2 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनम वांगचुग की गिरफ्तारी पर बोले गृह राज्य मंत्री, जो कानून हाथ में लेगा, उसका कानून सम्मत इलाज किया जाएगा

Sonam Wangchuk Arrested: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने अलवर में पत्रकारों से कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है।

2 min read
Google source verification
sonam wangchuk

जवाहर सिंह बेढम और सोनम वांगचुग। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

अलवर। राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा है कि जो व्यक्ति देश या राज्य में कानून अपने हाथ में लेगा या अपराध की ओर बढ़ेगा उसका कठोरता से कानून सम्मत इलाज किया जाएगा। बेढम ने शनिवार को राजस्थान में अलवर में पत्रकारों से कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। यह बात उन्होंने आज लेह लद्दाख के सोनम वांगचुग को गिरफ्तार करके राजस्थान के जोधपुर में स्थानांतरित करने के संदर्भ में किए गए सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कानून से बड़ा कोई नहीं है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

बेढम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजस्थान में अपराध चरम पर थे। हत्या, लूटपाट और दुष्कर्म जैसी वारदातें आम हो गई थीं और राज्य जंगलराज की स्थिति में पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनने के बाद कानून-व्यवस्था में सुधार आया है। महिला अत्याचार, अनुसूचित जाति जनजाति जाति के अपराधों में कमी आई है और अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हुई है।

साइबर अपराध पर जताई चिंता

गृह राज्य मंत्री ने साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर पुलिस सतर्कता से कार्रवाई कर रही है और आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है। अब ठगी के मामलों में कमी आई है। साइबर थाने खोले गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई।

यह वीडियो भी देखें

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार जनहित में काम कर रही है और जनता को पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन देने के लिए कटिबद्ध है। कानून-व्यवस्था और विकास दोनों मोर्चों पर सरकार लगातार ठोस कदम उठाती रहेगी। राज्य में पुलिस की नफरी बढ़ाई जाएगी। बेढम ने कहा कि राज्य में आयोजित शिविर जनता के हित में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इन शिविरों में अधिकारी पूरा समय देकर आमजन की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, जिससे जनता को बड़ी राहत मिली है।