10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मत्स्य उत्सव में सामूहिक योगाभ्यास सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित 

अलवर मत्स्य उत्सव के तहत मंगलवार को विभिन्न सांस्कृतिक व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मत्स्य उत्सव के तहत मंगलवार को विभिन्न सांस्कृतिक व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज सुबह 7 बजे पुरजन विहार में योग और मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों व युवाओं के शामिल होने पर सभी ने सामूहिक योगाभ्यास किया। दोपहर 2 बजे सागर जलाशय पर हैंडीक्राफ्ट व फूड एग्जिबिशन का शुभारम्भ होगा।


स्थानीय कारीगरों की कलाकृतियां और पारंपरिक व्यंजनों की स्टॉल यहाँ लोगों को आकर्षित करेंगी। शाम 4 बजे होस्पसर्कस का आयोजन रखा गया है, जिसमें बच्चों और परिवारों के लिए मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। शाम 7.30 बजे मूसी महारानी की छतरी पर भव्य सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें पद्मश्री गुलाबो कालबेलिया अपने प्रसिद्ध नृत्य की प्रस्तुति देंगी, जो उत्सव का विशेष आकर्षण माना जा रहा है।