
Freepic
Bhagyank 2: भाग्यांक के माध्यम से व्यक्ति के विचार, स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसा माना जाता है अगर मूलांक और भाग्यांक एक दूसरे के अनुकूल होता है तो व्यक्ति के तरक्की के नये रास्ते खुलते हैं। आज हम आपको भाग्यांक 2 के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जाने इनकी खासियत ।
Bhagyank 2: अकंशास्त्र के अंतर्गत भाग्यांक को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। भाग्यांक दो का स्वामी ग्रह चंद्र देव को माना गया है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इन लोगों का मन और दिमाग बहुत ही शांतिपूर्वक तरीके से काम करता है। भाग्यांक 2 वाले लोग अपने काम को लेकर बहुत ही संवेदनशील होते हैं। भाग्यांक जन्मतिथि, महीना और साल को जोड़कर निकाला जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है उन लोगों को करियर में बहुत तरक्की मिलती है। अगर चंद्रमा कमजोर होता है तो नौकरी में दिक्कतें आती है। आज हम भाग्यांक 2 के बारे में सारी बाते जानेंगे।
चंद्रमा का प्रभाव
भाग्यांक 2 के ऊपर चंद्रमा का प्रभाव होता है। जिसके कारण इनका मन और मस्तिष्क बहुत शांत होता है। ये लोग अपना कोई भी काम बहुत ही शांतिपूर्वक तरीके से करते हैं। ये लोग बहुत ही सेंसिटिव होते हैं । ये लोग बहुत जल्दी किसी भी काम से ऊब जाते हैं। जिसके कारण कभी- कभी इनको काम में बहुत परेशानी होने लगती हैं। भाग्यांक 2 वाले बहुत ही धैर्यवान माने जाते हैं।
वफदार होते हैं
भाग्यांक 2 वाले लोग बहुत ही वफदार होते हैं। ये लोग जिसके साथ भी रिश्ता बनाते हैं उसके साथ दिल से रिश्ता निभाते हैं। ऐसे लोग बहुत ही अच्छे दोस्त साबित होते हैं। ये लोग जिससे भी दोस्ती करते हैं उनका साथ हर कदम पर देते हैं। इसके साथ ही ये दूसरों के दुखों को आसानी से समझ लेते हैं।
मृदुभाषी
भाग्यांक 2 के जातक मृदुभाषी होते हैं। ये लोग हर किसी से मीठी वाणी में ही बात करते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण ये सबका दिल जीत लेते हैं। इनके भीतर राजनेता बनने के गुण अधिक समाहित होते हैं। इस भाग्यांक के जातक निश्छल होते हैं। इनके दिल में कुछ नहीं होता है।
लोगों से रखते हैं लगाव
इस भाग्यांक के जातक जल्दी हर किसी पर विश्वास कर लेते हैं। इनको हर किसी से लगाव हो जाता है। अधिक लगाव होने के कारण इन्हें कभी- कभी धोखा भी मिलने लगता है। बहुत से लोग इनका शोषण करके चले जाते हैं, जिसके कारण इनको मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ता है।
Published on:
02 Dec 2025 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
