
istock
Budh Gochar 2025: दिसंबर के महीने में बुध अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध का ये गोचर कुछ राशि वालों के लिए अशुभ संकेत लेकर आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुध गोचर से किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।
Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी का कारक माना जाता है। साल के आखिरी महीने में 6 दिसंबर की रात 08 बजकर 52 मिनट पर बुध मकर राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के राशि परिवर्तन का असर सारी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों क लिए का बुध का ये गोचर लाभदायक रहने वाला है। वहीं कुछ राशि के जातकों को इस गोचर से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि वालों के इस समय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशिवालों को बुध गोचर से सतर्क रहने की जरूरत है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों बुध गोचर से बहुत सारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके काम में मंदी आ सकती है। इसके साथ परिवार के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। मन में अशांति रह सकती है। कारोबार में हानि होने की पूरी संभावना है। आपको इस समय में यात्रा करने से बचना चाहिए। खर्च को कम करना होगा और किसी भी काम को धैर्य के साथ करें नहीं तो परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें।
वृषभ राशि
आपकी राशि में बुध सप्तम भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर से आपके आपसी संबंध में समस्या आ सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को सोच समझकर कोई डील पक्की करनी होगी। किसी भी काम जल्दबाजी ना करें। सोच- विचार कर ही कोई निर्णय लें।
मिथुन राशि
बुध गोचर के समय आपको पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस दौरान सोच समझकर खर्च करें। इनकम में कमी आ सकती है। अपनों के साथ अनबन होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। दस्तावेज से जुड़े किसी भी काम को सावधानी से करें नहीं तो समस्या आ सकती है।
Published on:
05 Dec 2025 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
