
istock
Shukraditya Yog 2025:दिसंबर के महीने में सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह की युति से शुक्रादित्य योग बनने जा रहा है। ये योग कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इसके प्रभाव इन राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं शुक्रादित्य योग से किन राशि वालों को फायदा होगा।
Shukraditya Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह की युति होती है, तब शु्क्रादित्य योग का निर्माण होता है। इस साल 20 दिसंबर 2025 को धनु राशि में सूर्य-शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। शुक्रादित्य योग का प्रभाव सारी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-सौभाग्य, भौतिक सुविधाओं का कारक माना गया है। वहीं सूर्य ग्रह को साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। शुक्रादित्य योग से तीन राशि वालों के जीवन पर शुभ असर पड़ने वाला है। करियर, बिजनेस और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आइए जानें किन राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य शुभ रहने वाला है।
मिथुन राशि
शुक्रादित्य योग से मिथुन राशि के जातक को बहुत ही शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। आपके करियर में ग्रोथ हो सकता है। इसके साथ ही जो लोग बिजनेस कर रहे हैं उन लोगों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर प्रमोशन की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बढ़ावा हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस योग के समय में नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। काम में आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा करने की संभावना है। आपकी प्रतिभा को नई पहचान मिल सकती है। यदि किसी के विवाह में रुकावट आ रही थी तो वो भी दूर हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातक के लिए शुक्रादित्य योग बहुत ही शुभ रहने वाला है। व्यापार में आपको बहुत ही लाभ मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। भूमि-भवन से जुड़े कार्य आपके पूरे हो सकते हैं। यदि आप कोई नया घर लेना चाहते हैं तो वो भी ले सकते हैं। इस दौरान आपके विवाह के योग भी बन रहे हैं।
Published on:
02 Dec 2025 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
