Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनतेरस पर खरीदनी है नई 7-सीटर डीजल कार, तो इन पांच एसयूवी पर कर सकते हैं विचार, माइलेज भी है ठीक

Best 7 Seater Diesel Car Under 15 lakhs: इस दिवाली पर अगर आप भी एक नई 7-सीटर डीजल कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो इन 5 SUVs पर नजर डाल सकते हैं। बड़ी फैमिली के लिए ये गाड़ियां बेहतर ऑप्शन बन सकती हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Oct 08, 2025

Best 7 Seater Diesel Car Under 15 lakhs

Best 7 Seater Diesel Car Under 15 lakhs (Image: Tata Motors)

Best 7 Seater Diesel Car Under 15 lakhs: भारत में SUVs का क्रेज लगातार तेजी से बढ़ रहा है। लोग अब सिर्फ स्टाइल और पावर ही नहीं बल्कि स्पेस और कम्फर्ट को भी प्राथमिकता देने लगे हैं। खासकर उन परिवारों के लिए, जिनके घर में सदस्यों की संख्या 5 से ज्यादा है। उनके लिए 7-सीटर SUV एक जरूरत बन चुकी है। हालांकि मार्केट में कई SUVs मौजूद हैं, लेकिन ऐसी गाड़ियां जो किफायती भी हों और साथ डीजल इंजन के साथ आती हों उनकी संख्या बहुत कम है।

ऐसे में अगर आप भी एक ऐसी 7-सीटर SUV की तलाश में हैं जो आपकी जेब पर ज्यादा बोझ न डाले, तो यहां आपके लिए भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती डीजल SUVs की जानकरी दी जा रही है जिसमें से एक ऑप्शन चुना जा सकता है।

Mahindra Bolero और Bolero Neo

गांव हो या फिर शहर महिंद्रा की बोलेरो की डिमांड हर जगह बनी हुई है। यही वजह है महिंद्रा ने इसका अपडेटेड 2025 मॉडल भी हाल ही में लॉन्च कर दिया है। बोलेरो रेंज की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है। यह सबसे सस्ती 7-सीटर डीजल SUV है। बोलेरो एक मजबूत और भरोसेमंद SUV है जिसे खासतौर पर ग्रामीण इलाकों के कठिन रास्तों के लिए बनाया गया है। बोलेरो का माइलेज 16 kmpl है जबकि नियो 17.29 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।

Mahindra Scorpio Classic

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक का भारतीय बाजार में अलग ही भौकाल है। आम आदमी से लेकर पॉलिटिशियन तक, हर जगह इस एसयूवी का क्रेज देखने को मिलता है। हालांकि, अब ब्रांड की तरफ से स्कॉर्पियो एन भी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेकिन महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक आज भी उन ग्राहकों की पहली पसंद है जिन्हें इसका पुराना मजबूत डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस चाहिए। स्कॉर्पियो क्लासिक में 2.2-लीटर डीजल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है जो इसे एक भरोसेमंद और वैल्यू-फॉर-मनी SUV बनाता है। इसका माइलेज 14.44 kmpl से 15 kmpl तक है।

Mahindra Scorpio N

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की भी मार्केट में अच्छी खासी डिमांड है। इसकी कीमत 13.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम, दिल्ली से स्टार्ट है। जिनकों ग्राहकों को पुरानी स्टाइल वाली स्कॉर्पियो नहीं पसंद है, उनके लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एक बढ़िया मॉडर्न ऑप्शन है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में 2.2-लीटर mHawk Gen2 डीजल इंजन दिया गया है जो दो पावर और टॉर्क ऑप्शन में आता है। यह SUV 4x4 ड्राइव, मैनुअल और ऑटोमेटिक तीनों ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका माइलेज 5.94 kmpl तक है।

Tata Safari

टाटा सफारी की कीमत 14.66 लाख रुपये से स्टार्ट होती है। नई जेनरेशन टाटा सफारी अपने प्रीमियम लुक और कम्फर्ट के लिए पॉपुलर है। इसमें 2.0-लीटर Kryotec टर्बो-डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 170 PS की पावर जनरेट करने में सक्षम है। टाटा सफारी भी एडवांस फीचर्स के साथ आने वाली डीजल एसयूवी है। सफारी डीजल का माइलेज 16.3 kmpl तक है।

Mahindra XUV700

महिंद्रा XUV700 की इसकी कीमत 13.66 लाख रुपये से स्टार्ट होती है। XUV700 उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो कम बजट में लग्जरी फील चाहते हैं। यह SUV ADAS, डुअल डिजिटल स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स से लैस है। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 185 HP पावर और 450 Nm टॉर्क तक जनरेट जनरेट करने में सक्षम है। यह 17 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।

क्रमांकSUV का नामशुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)इंजन क्षमताबैठने की क्षमता
1️महिंद्रा बोलेरो / बोलेरो नियो8 लाख रुपये 1.5L डीजल इंजन7 सीटर
2️महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक13 लाख रुपये2.2L डीजल इंजन7 सीटर
3️महिंद्रा स्कॉर्पियो-N13.20 लाख रुपये2.2L mHawk Gen2 डीजल7 सीटर
4️महिंद्रा XUV70013.66 लाख रुपये2.2L डीजल इंजन7 सीटर
5️टाटा सफारी14.66 लाख रुपये2.0L Kryotec डीजल इंजन7 सीटर