
MP News
MP News: जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के कटेझिरिया के जंगल में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। सुरक्षा बल के जवानों और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। जानकारी मिल रही है कि कटेझिरिया क्षेत्र के जंगल में 6 से 8 माओवादियों के होने की संभावना है। गोलीबारी में अभी तक किसी भी माओवादी के ढेर होने या जवानों के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जवानों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
सुरक्षा बल के जवानों और माओवादियों के बीच बालाघाट के जंगलों में यह मुठभेड़ सोमवार-मंगलवार की रात से जारी है। जिसे देखते हुए पुलिस ने जंगल में सर्चिंग तेज कर दी है। सुरक्षा बल के करीब 800 जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जवानों और पुलिस टीम जंगल में दाखिल हो चुकी है।
Published on:
04 Nov 2025 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

