
रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम सालेबर्डी का मामला
रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम सालेबर्डी में उस समय सनसनी फैली गई, जब जेठ-बहू के शव नाले पर बने डेम में देखे गए। जानकारी जैसे ही लोगों को मिली लोगों की भीड़ जमा हो गई। रामपायली पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया कि शनिवार की शाम से ही ये दोनों घर से लापता थे। रविवार को सुबह येरवाटोला के डेम से उनका शव पुलिस ने बरामद किया है।
बताया गया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा। मृतकों में सीमा पति अजय राहंगडाले (40) और प्रकाश पिता रोशनलाल राहंगडाले (45) ग्राम सालेबर्डी निवासी है।
जानकारी के अनुसार प्रकाश राहंगडाले नल जल मिशन के कार्य में ठेकेदार के पास सुपरवाइजर का काम करता रहता था। शनिवार को प्रकाश और सीमा दोनों घर से लापता थे। बताया जा रहा है कि देर रात को येरवाटोला में देखे गए थे। ग्रामीणों ने रविवार सुबह येरवाटोला के नाले पर बने डेम किनारे में बाइक, चप्पल दिखाई दिए। डेम में देखा तो महिला और पुरुष के शव डूबे हुए थे। ग्रामीणों का हुजूम लग गया। पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेम में डूबे शव को बरामद किया। पहचान प्रकाश और सीमा राहंगडाले के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों शनिवार से लापता थे। दोनों एक ही परिवार के हैं और आपस में जेठ और बहू का रिश्ता हैं। येरवाटोला रोड में डेम में दोनों का शव पाया गया हैं। बताया गया कि कीटनाशक की एक बोतल भी मौके से पुलिस ने बरामद की है।
इनका कहना है।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच शुरू कर दी गई है। महिला और पुरुष में जेठ-बहू का रिश्ता बताया जा रहा हैं। मौके से कीटनाशक दवा की बोतल मिली है। दोनों के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते कदम उठाना लगता हंै। जांच में ही पता चलेगा कि कीटनाशक दवा से या पानी में डूबने से मौत हुई हैं।
दिलीप मौर्य, थाना प्रभारी रामपायली।
Published on:
01 Dec 2025 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
