
source patrika photo
प्रदेश सरकार ने दो साल में नही सुनी गरीब, किसानों व नौजवानों की बात
बारां. जिले के किसानों से जुडे मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नव निर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व में 26 सितम्बर को जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया गया था, लेकिन अभी तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। विभाग का कोई अधिकारिक प्रपत्र या आलेख अभी तक जारी नही किया गया है। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों की समस्याओं का निराकरण नही होने के फलस्वरूप पार्टी को पुन: धरना देना पड़ा।
धरने को सम्बोधित करते हुए अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने कहा कि इस वर्ष जिले में अत्यधिक वर्षा होने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों द्वारा दो-तीन बार खेतों में बुवाई करने पर भी भारी बारिश के कारण उनकी फसलें खराब हो गई। कई के खेत पड़त रह गए। सरकार किसानों में भ्रम फैलाने व किसानों के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयत्न कर रही है। कागजी घोषणाएं तो पूर्व में भी कई हुई है। यह घोषणा भी पूर्व की घोषणाओं की तरह कागजी घोषणा ही साबित नहीं हो जाए। जिन किसानों की पिछली फसल की मुआवजा राशि बकाया है, उन्हें आज तक भुगतान नही हुआ है। किसानों को मांग के अनुसार डीएपी एवं यूरिया खाद उपलब्ध नही हो पा रहा है। डीएपी, यूरिया खाद उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। वही किसानों को जबरदस्ती खाद के साथ अटैचमेंट किट नहीं दिया जाए।
धरने को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख उर्मिला जैन ने कहा कि भाजपा सरकार के 2 साल के शासनकाल में जिले तथा अन्ता विधानसभा क्षेत्र को बिहार बना दिया गया। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रही। किसान व आम जनता त्रस्त है।
धरने को कांग्रेस पार्टी संगठन के कई नेताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के पीसीसी सदस्य, डीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन में किसानों को अतिवृष्टि के कारण फसल खराबे की मुआवजा राशि का भुगतान प्रारम्भ नहीं हुआ तो जिले के किसानों को लेकर धरना व क्रमिक अनशन जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष शुरु किया जाएगा।
यह रहे धरने में मौजूद
धरने को पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव हंसराज मीणा, किशनगंज की पूर्व विधायक निर्मला सहरिया। ब्लॉक अध्यक्ष छीपाबड़ौद मूलचन्द शर्मा ने संबोधित कर राज्य सरकार को आड़े हाथो लिया। वही धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष अटरू भारतेन्द्र ङ्क्षसह सिसोदिया, किशनगंज अजीज नाजा, शाहबाद धर्मेन्द्र यादव, अन्ता ओम सुमन मिर्जापुर, नगर अध्यक्ष बारां प्रशान्त भारद्वाज, डॉ. इजहार खान मांगरोल, सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कशिश धाकड़, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्यनारायण भूमल्या व कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published on:
17 Nov 2025 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
