Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवा में घुली हवन और धूप की महक

शारदीय नवरात्र की शुभ मुर्हूत में घट कलश स्थापना के साथ ही माता की आराधना व धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। मंदिरों पर सुबह से ही विशेष पूजा अर्चना के साथ आरती की गई। मंदिरों पर श्रद्धालु पहुंचे। घरों में भी लोगो ने घट स्थापना कर पूजा अर्चना की।

3 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Sep 22, 2025

शारदीय नवरात्र की शुभ मुर्हूत में घट कलश स्थापना के साथ ही माता की आराधना व धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। मंदिरों पर सुबह से ही विशेष पूजा अर्चना के साथ आरती की गई। मंदिरों पर श्रद्धालु पहुंचे। घरों में भी लोगो ने घट स्थापना कर पूजा अर्चना की।

source patrika photo

नवरात्र महोत्सव शुरू, मन्दिरों में जलाई अखण्ड ज्योत, हो रहे रामायण पाठ

बारां. शारदीय नवरात्र की शुभ मुर्हूत में घट कलश स्थापना के साथ ही माता की आराधना व धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। मंदिरों पर सुबह से ही विशेष पूजा अर्चना के साथ आरती की गई। मंदिरों पर श्रद्धालु पहुंचे। घरों में भी लोगो ने घट स्थापना कर पूजा अर्चना की। जिले में प्रमुख शक्ति पीठों रामगढ़ स्थित अन्नपूर्णा व कृष्णाई माता मंदिर, अन्ता के सोरसन स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर, छबड़ा स्थित गुगोर माता मंदिर, शाहाबाद स्थित नगर कोट माता मंदिर पर श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे। नवरात्र के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा आराधना की गई।

नवरात्र के अवसर पर शहर में अटरु रोड स्थित ताडके बालाजी धाम, बरडिय़ा बालाजी धाम, सदर बाजार स्थित हनुमानजी की बावड़ी कोटा रोड पर ङ्क्षहगलाज माता मंदिर, मनिहारा स्थित जीन माता मंदिर, अस्पताल रोड स्थित कंकाली माता मंदिर समेत कई मंदिरों पर सुबह विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई। कई स्थानों पर माता के पण्डाल सजाए गए। माता की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। मंदिरों पर अखण्ड रामायण पाठ का भी शुभारंभ हुआ। प्रताप चौक पर महावीर कला मण्डल संस्थान की रामलीला शुरू हो गई। वृंदावन के संत काष्र्णि गोपालाचार्य महाराज तथा काठिया बाबा आश्रम के आचार्य परमानन्द ने इसकी शुरुआत की। रामलीला मंचन के प्रथम दिन गणेश पूजन के बाद शिव-पार्वती संवाद का मंचन किया गया।

चौक-चौराहों पर सजे माता रानी के दरबार

छबड़ा. शक्ति संचय के महापर्व शारदीय नवरात्रि की सोमवार को घटस्थापना के साथ शुरुआत हो गई। पर्व की शुरुआत के साथ ही एक तरफ यहां के तमाम चौक व चौराहों पर सजाए गए पांडालों में भक्तों ने माता रानी की प्रतिमाओं को विराजमान कराया है, वहीं गुगोर स्थित बिजासन माता मन्दिर सहित अन्य मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं। माता के मंदिरों में पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।

घरों में भी आराधना

नवरात्रि महोत्सव के दौरान कई देवी भक्त पूरे श्रद्धा भाव के साथ अपने घरों में भी घटस्थापना कर माता रानी की नियमित आराधना, उपासना और साधना कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने माता की छोटी-छोटी प्रतिमाएं अपने घरों पर स्थापित की है। पर्व के मौके पर सोमवार को शहर के बाजारों में खासी चहल पहल देखी गई। लगातार दूसरे दिन भी लोग पूजन सामग्री और माता के श्रृंगार का सामान खरीदते हुए नजर आए। पर्व के दौरान यहां बड़ी संख्या में झांकियां सजाई गई हैं। शारदीय नवरात्रि में कई सालों बाद इस बार नवरात्रि 10 दिवसीय होने से शुभ संयोग बने हैं। झांकियों की तैयारियों को लेकर कई दिनों से समिति के कार्यकर्ता व उत्साही युवक सहयोग राशि एकत्रित कर मंच आदि बनाने की व्यवस्था कर रहे थे। झांकियों के लिए टेंट, साउंड और लाइङ्क्षटग की व्यवस्था भी की गई है। इन व्यवस्थाओं के चलते कई झांकियां बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आ रही हैं।

छीपाबड़ौद. कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में घट स्थापना के साथ अखण्ड रामायण पाठ शुरू हो गया है। गढ़ी चौक स्थित मन्दिर में नवरात्रि पर घट स्थापना सरपंच सीमा जैन व पूर्व सरपंच गजेंद्र जैन ने की। यहां अखंड रामायण का पाठ शुरू हुआ। समिति के सदस्य सत्तू गौड़ ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पूरे नौ दिनों तक चलेगा। त्रिवेणी धाम समेल विकास समिति छीपाबड़ौद द्वारा आज नवरात्र स्थापना के उपलक्ष पर मुहूर्तनुसार आचार्य मनीष शर्मा द्वारा संपूर्ण विधि विधान से नवरात्र स्थापना व 9 दिवसीय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। यहां विकास समिति सदस्य विक्रम ङ्क्षसह हाड़ा, नरेंद्र बाठला, तरुण वर्मा, हरि प्रसाद गर्ग, सतेंद्र राठौर, ओम प्रकाश राजपुरोहित आदि सदस्य उपस्थित रहे। बस स्टैंड बावड़ी वाले बालाजी मंदिर सहित कस्बे के विभिन्न मंदिरो पर अखण्ड रामायण पाठ शुरू हो गया है। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अखण्ड रामायण पाठ सहित कई आयोजन शुरू हो गए हैं। मंदिरों में घट स्थापना शुरू हो चुकी है। वही दुर्गा शक्ति सहित विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गई है।