
शुक्रवार को दिन में मध्यम दर्जे की सर्द हवाएं भी बहना शुरु हो गई जो शाम तक जारी रही। इसके चलते लोगो को दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ तथा धूप का सहारा लेना पड़ा।
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से 8 पर आया
बारां. शहर समेत जिलेभर में पिछले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदल गया है। इस समय में दो से तीन डिग्री तापमान में एक साथ ही गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार को दिन में मध्यम दर्जे की सर्द हवाएं भी बहना शुरु हो गई जो शाम तक जारी रही। इसके चलते लोगो को दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ तथा धूप का सहारा लेना पड़ा।
शहर समेत जिलेभर में गत एक सप्ताह से भी अधिक समय से हल्के बादलों की आवाजाही तथा मौसम में आद्र्रता कम होने के कारण सर्दी का अधिक अहसास नही हो रहा था। दिन में तो ऐसा लग रहा था। जैसे सर्दी ही गायब हो गई। रात्रि को सर्दी सता रही थी। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी शुरु होने से अब शीतलहर बहने की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटो में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से 8 पर आ गया। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 24 डिग्री रहा। शुक्रवार को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक सबसे कम 8 डिग्री रहा। वहीं सबसे अधिक दोपहर तीन बजे 24 डिग्री तापमान रहा। जिसके चलते खुले व मैदानी इलाको में सर्दी का अहसास ओर बढ़ गया है।
गलन बढ़ी तो गांवों में जलने लगे अलाव
बडग़ांव. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। कुछ दिन पहले सर्दी कम हो गई थी, लेकिन अब ठंड फिर लौट आई है। शुक्रवार सुबह वातावरण में चारों तरफ कोहरा छाया रहा। गलन की वजह से लोग सुबह गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह के समय स्कूल और ऑफिस जाने वालों को ठंडे पानी से नहाने में खासी परेशानी हुई। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। फिर से अलाव बने सहारा।
Published on:
05 Dec 2025 11:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
