8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे नहीं बढ़ पाता है: पूर्व सांसद राजवीर सिंह

स्वामी ब्रह्मानंद महाराज जी की 131वीं जयंती पर बदायूं क्लब में आयोजित भव्य समारोह में पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने राजनीति और शिक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि जो समाज राजनीति और शिक्षा में पिछड़ जाता है, वह कभी आगे नहीं बढ़ पाता।

2 min read
Google source verification

बदायूं। स्वामी ब्रह्मानंद महाराज जी की 131वीं जयंती पर बदायूं क्लब में आयोजित भव्य समारोह में पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने राजनीति और शिक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि जो समाज राजनीति और शिक्षा में पिछड़ जाता है, वह कभी आगे नहीं बढ़ पाता।

राजवीर सिंह ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद महाराज का पूरा जीवन त्याग, तप और पारदर्शिता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने यह सिद्ध किया कि जब नेतृत्व स्वार्थ छोड़कर जनसेवा को लक्ष्य बना लेता है, तब समाज अपने आप दिशा पकड़ लेता है।

स्वामी जी ने व्यक्तिगत सुविधा को ठुकरा कर शिक्षा को जनसेवा का बनाया आधार

पूर्व सांसद ने कहा कि स्वामी जी ने न तो कभी सरकारी सुविधा का दुरुपयोग किया और न ही सत्ता को विलासिता का साधन बनाया। सांसद रहते हुए उन्होंने एक पैसा तक हाथ नहीं लगाया। व्यक्तिगत जीवन में भी सादगी, अनुशासन और शुचिता को सर्वोपरि रखा। उन्होंने बताया कि स्वामी जी स्वयं भोजन तक नहीं बनाते थे। जो प्रसाद या भोजन सेवा भाव से मिल जाता, उसे ही स्वीकार करते थे, यह केवल सादगी नहीं बल्कि लोकसेवा के प्रति तप और त्याग का अद्वितीय उदाहरण था।

तीन हजार एकड़ भूमि पर खड़ा किया शैक्षणिक साम्राज्य

राजवीर सिंह ने जोर देकर कहा कि राठ में स्वामी ब्रह्मानंद महाराज द्वारा लगभग तीन हजार एकड़ भूमि पर स्थापित महाविद्यालय उस समय का सबसे बड़ा ग्रामीण शैक्षणिक आंदोलन था। यह संस्थान आज भी हजारों युवाओं के भविष्य को दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब इसी संस्थान को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के माध्यम से विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है, यह स्वामी जी के शिक्षा संकल्प को साकार करने का ऐतिहासिक कदम होगा।

संतों के विचारों का अनुसरण करने वाला समाज बदल देता है अपनी गति और दिशा

राजवीर सिंह ने कहा कि जब समाज संतों के चरित्र, तप और आदर्शों को अपनाता है, तब उसका पतन रुक जाता है और विकास का द्वार खुल जाता है। उन्होंने आह्वान किया कि स्वामी ब्रह्मानंद जी की शिक्षा साधना और सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाना ही आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

बदायूं में हुआ भव्य स्वागत, बच्चियों ने की आरती, कार्यकर्ताओं ने भेंट किया धनुष

कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले ही पूर्व सांसद का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। छोटी बच्चियों ने तिलक लगाकर आरती उतारी, जबकि कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें उपहार स्वरूप धनुष भेंट किया। इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर राजवीर सिंह ने एक्स पर लिखा कि बदायूं की मिट्टी का यह स्नेह और जनता का विश्वास हृदय को भावविह्वल कर देने वाला है।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग