Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए बरेली में विशेष यज्ञ, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

संत प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए मंगलवार सुबह सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेशचंद्र शर्मा और विद्वानों ने विशेष यज्ञ का आयोजन किया। यह यज्ञ श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में महंत पंडित सुशील पाठक की देखरेख में संपन्न हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। संत प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए मंगलवार सुबह सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेशचंद्र शर्मा और विद्वानों ने विशेष यज्ञ का आयोजन किया। यह यज्ञ श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में महंत पंडित सुशील पाठक की देखरेख में संपन्न हुआ।

सुबह सात बजे आरंभ हुए यज्ञ में नौ किलो विशेष हवन सामग्री के साथ रोग नाश और संत प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ होने के लिए वैदिक मंत्रों की आहुतियां दी गईं। यज्ञ पुरुष भगवान के समक्ष महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई।

इस दौरान धर्म और समाज की एकता का सुंदर उदाहरण भी देखने को मिला। यज्ञ में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए। एडवोकेट सोनी मलिक और उनके पति एम. मलिक ने यज्ञ में आहुति देकर संत प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ होने की कामना की।

कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें पंडित सुशील पाठक, किशोरी दास, संजीव चौहान, पंडित सत्येंद्र शास्त्री, गिरिराज सिंह, संजीव मिश्रा, पत्रकार पंकज शर्मा, अशोक चौहान, पंडित विनोद शर्मा, दुष्यंत सिंह सोलंकी, शिवम गुप्ता, हरिकिशन शर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, श्रीमती शेफाली चौहान, श्रीमती ममता सक्सेना, श्रीमती गुड्डी देवी, ओंकार सिंह, सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अजय अवस्थी, रिशिपाल उपाध्याय, राधेश्याम, नरेंद्र अग्निहोत्री, पंडित रामनिवास शर्मा, राजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह सोलंकी, भगवानदास, राजकुमार और अभिषेक शर्मा शामिल रहे।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग