27 नवंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में ऐसा बनेगा सेंट्रल पार्क, जिसके म्यूजिकल फाउंटेन व लेजर शो में गूंजेंगे गीता के श्लोक और रामायण की चौपाइयां

ग्रेटर बरेली को योगी सरकार एक बड़ी सांस्कृतिक और आधुनिक सौगात देने जा रही है। बरेली विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी रामायण वाटिका परियोजना में भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। रामायण वाटिका का लोकार्पण और ग्रेटर बरेली सेंट्रल पार्क का शिलान्यास करवाने की तैयारी अंतिम चरण में है।

2 min read
Google source verification

बरेली। ग्रेटर बरेली को योगी सरकार एक बड़ी सांस्कृतिक और आधुनिक सौगात देने जा रही है। बरेली विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी रामायण वाटिका परियोजना में भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। रामायण वाटिका का लोकार्पण और ग्रेटर बरेली सेंट्रल पार्क का शिलान्यास करवाने की तैयारी अंतिम चरण में है। बीडीए ने ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के बीच लगभग 98,480 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आधुनिक सुविधाओं से लैस सेंट्रल पार्क विकसित करने की योजना तैयार की है। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ए. मनिकंडन के नेतृत्व में परियोजना के लेआउट, फाउंटेन जोन, लेजर शो सिस्टम, पौधरोपण योजना और प्रवेश-निकास डिज़ाइन का फाइनल निरीक्षण किया गया।

गीता श्लोकों और रामायण चौपाइयों की ऑडियो टेस्टिंग सफल

सेंट्रल पार्क का मुख्य आकर्षण म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर बीम शो होगा। इसमें श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक और रामायण की चौपाइयां विशेष ध्वनि प्रभावों के साथ प्रसारित होंगी। टेक्निकल टीम ने ऑडियो क्वालिटी, वॉटर प्रेशर, लेजर बीम की रेंज और सराउंड साउंड सिस्टम की सफल टेस्टिंग पूरी कर ली है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बताया कि धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे जैसे श्लोक फाउंटेन की धुन के साथ गूंजेंगे। सेंट्रल पार्क के शिलान्यास और रामायण वाटिका के लोकार्पण के लिये मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया गया है।

प्रकृति, संस्कृति और आधुनिकता के साथ बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार

सेंट्रल पार्क को थीम आधारित डिजाइन दिया गया है, जिसमें आस्था और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष फोकस है। इस पार्क में होंगे म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो, योगा व मेडिटेशन जोन, गेमिंग जोन और बच्चों के खेलने के क्षेत्र, ओपन जिम, औषधीय व छायादार पौधों का वृहद पौधरोपण, लंबा वॉकिंग ट्रैक, 9850 वर्ग मीटर में विशाल जलाशय, 50 दुकानें और 6900 वर्ग मीटर में चौपाटी, जहाँ मुंबई शैली का स्ट्रीट फूड उपलब्ध होगा। ग्रेटर बरेली में स्थापित रामायण वाटिका और सेंट्रल पार्क दो प्रमुख परियोजनाओं से शहर की पहचान और समृद्ध होगी। 51 फीट की राम प्रतिमा श्रद्धा का केंद्र बनेगी। इससे पर्यटन और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग