फोटो सोर्स- 'X' Bhadohi वीडियो ग्रैब
Head separated from body भदोही में के दो थाना क्षेत्रों में "सर तन से जुदा" नारा लगाए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ो की संख्या में छोटे बड़े नौजवान शामिल है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना भदोही और आरोही में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना कानपुर में हुई घटना के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। जिसमें नारेबाजी की गई है। इस संदर्भ में दोनों ही थानों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के भदोही के दो थाना क्षेत्रों में आपत्तिजनक और उत्तेजक नारे लगाए गए हैं। जिसका वीडियो सामने आया है। यह घटना भदोही और औराई थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें एक वीडियो माधव सिंह में बाजार का बताया जा रहा है। नमाज के बाद यह जुलूस निकाला गया। इस मौके पर आपत्तिजनक नारा भी लगाया गया। सोशल मीडिया पर इस पर कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है माहौल को खराब करने वाला बताया गया।
पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कानपुर में हुई घटना के संदर्भ में विरोध प्रदर्शन किया गया है। कुछ युवकों के समूह ने उत्तेजक नारे लगाए हैं। थाना भदोही और औराई में मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
20 Sept 2025 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभदोही
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग