2 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिव-इन में रह रही मॉडल को अस्पताल छोड़कर भागा बॉयफ्रेंड: संदिग्ध हालत में मौत, प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान

MP News: मध्यप्रदेश के भोपाल में मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
bhopal news

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मॉडल का बॉयफ्रेंड सोमवार की सुबह एक अस्पताल में उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गया। जिसके बाद डॉक्टर ने युवती की मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि युवती सोशल मीडिया पर ‘डायमंड गर्ल’ नाम से जानी जाती थी। उसके इंस्टाग्राम पर 10 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे। वह तीन साल से भोपाल में रह रही थी और कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी थी। वह बीए फर्स्ट ईयर के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी और पार्ट टाइम जॉब कर खुद का खर्च चलाती थी।

जानकारी के अनुसार, खुशबू पिछले कुछ समय से कासिम नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि दोनों उज्जैन से भोपाल लौट रहे थे। तभी रास्ते में खुशबू की तबीयत बिगड़ गई। कासिम उसे अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन हालत गंभीर देखकर भाग निकला।

मृतका की मां लक्ष्मी अहिरवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुशबू के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं। उसका चेहरा सूजा हुआ है और यहां तक कि उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान हैं।

कासिम ने फोन करके बोला- वह मुसलमान...

लक्ष्मी अहिरवार ने बताया कि तीन दिन पहले कासिम ने खुद फोन कर कहा था कि वह मुसलमान है, लेकिन खुशबू उसके साथ सुरक्षित है। उसने भरोसा दिलाया था कि वह खुशबू को उज्जैन ले जा रहा है। बाद में खुशबू ने भी अपनी मां को यही बात कही थी। लेकिन कुछ दिनों से न तो खुशबू का फोन आया और न ही कासिम ने फोन उठाया।

दीपावली पर घर गई थी खुशबू

परिजनों का कहना है कि खुशबू दीपावली पर घर आई थी और 3 नवंबर को भोपाल लौट गई थी। अब उसकी मौत की खबर ने परिवार को तोड़ दिया है। खुशबू की मां ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी कासिम को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।