Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में ‘स्थापना दिवस’ के अवसर पर होंगे तीन बड़े कार्यक्रम, इन सिंगरों को सुनने का मौका मिलेगा

MP News: मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर तीन दिन बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

2 min read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर इस बार तीन बड़े कार्यक्रम होंगे। पहले दिन पर्यटन हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाई जाएगी। फिर शाम को सिंगर जुबिन नौटियाल प्रस्तुति देंगे। साथ ही 2 हजार ड्रोन के जरिए प्रदेश की विरासत कुछ झलकियां दिखाई जाएंगी।

दरअसल, राजधानी भोपाल के परेड ग्राउंड पर 1-2-3 नवंबर को अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटन मंत्री धर्मेंद सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस का आयोजन 'उद्योग एवं रोजगार वर्ष' की थीम पर केंद्रित है। जो कि राज्य के निरंतर विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन किंजरापु राममोहन नायडू एवं केंद्रीय राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

सिंगर जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति

पर्यटन मंत्री धर्मेंद सिंह लोधी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:30 से होगी। पहले दिन समारोह का शुभारंभ 2000 ड्रोन के भव्य शो से होगा, जो 'विरासत से विकास' को आकर्षक आकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित करेगा। इसके बाद 500 से अधिक कलाकारों की 'विश्ववंद - श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा' की समवेत प्रस्तुति होगी। फिर प्रसिद्ध सिंगर जुबिन नौटियाल एवं ग्रुप मुंबई परफॉरमेंस देंगे। इस दौरान आतिशबाजी भी होगी।

दूसरे दिन आयोजित होगा 'सम्राट विक्रमादित्य' महानाट्य

स्थापना दिवस के दूसरे दिन 2 नवंबर को उज्जैन की संस्था विशाला सांस्कृतिक समिति महानाट्य 'सम्राट विक्रमादित्य' का मंचन करेगी, जो प्रदेश के इतिहास और सुशासन की गाथा को जीवंत करेगा। इसके बाद प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी संगीत की प्रस्तुति देंगे।

तीसरे दिन होंगे ये कार्यक्रम

तीसरे दिन यानी 3 नवंबर को महानाट्य 'सम्राट विक्रमादित्य' का पुनः मंचन किया जाएगा। समारोह का समापन सुप्रसिद्ध गायिका स्नेहा शंकर मुंबई अपनी प्रस्तुति देगी।

2 और 3 नवंबर को होंगी प्रस्तुतियां

मंत्री लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह परिसर में 'एक जिला-एक उत्पाद' शिल्प मेला, 'स्वाद' देशज व्यंजन मेला और विविध प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें विकसित मध्यप्रदेश 2047, मध्यप्रदेश के गौरव, विक्रमादित्य और अयोध्या, मध्यप्रदेश के मंदिर देवलोक और विरासत से विकास जैसे विषय शामिल हैं। 2 एवं 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे से प्रदेश के जनजातीय एवं लोक नृत्य जैसे करमा, भगोरिया, बधाई, गणगौर, मोनिया आदि की प्रस्तुतियां भी होंगी।