बूंदी. माहेश्वरी सभा भवन में वेदों में विज्ञान विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम में मौजूद लोग।
बूंदी. समाज सुधारक व आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती एवं आर्य समाज के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आर्यवीर दल सेवा समिति बूंदी के तत्वावधान में माहेश्वरी सभा भवन बूंदी में वेदों में विज्ञान विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता न्यू जर्सी अमेरिका से पधारे प्रसिद्ध गैस्ट्रो एंट्रोलॉजिस्ट डॉ. रमेश गुप्ता, मुख्य अतिथि डॉक्टर बलवीर आचार्य पूर्व प्रोफेसर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक रहे। विशिष्ट अतिथि महावीर ङ्क्षसह सिसोदिया उपायुक्त नगर निगम कोटा, कुंजीलाल आर्य कन्या गुरुकुल चित्तौडग़ढ़, डॉ. स्वदेश आर्य आर्य समाज नारायणगढ़, कैलाश बाहेती संरक्षक आर्य प्रतिनिधि सभा जयपुर, सुमन बाला सक्सेना उप प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनुदेव आर्य मुख्य ट्रस्टी गुरुकुल चित्तौडग़ढ़ ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर स्तुति भजन से किया। ऋषि महिमा का भजन नंदिनी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रमेश गुप्ता ने वेदों में विज्ञान के लिए ऋग्वेद, अथर्ववेद, ब्राह्मण ग्रंथ, आयुर्वेद आदि के सूत्रों के माध्यम से वेदों में किस तरह से विज्ञान खगोल विज्ञान, ज्यामिति, गणित, भौतिकी, आदि समाहित है। इसका विस्तृत वर्णन किया। मुख्य अतिथि डॉ. बलवीर आचार्य ने आधिदैविक, आधिभौतिकऔर आध्यात्मिक दुखों के बारे में विस्तार से समझाया और भगवान कृष्णद्वारा गीता के निष्काम कर्म योग के माध्यम से इन सबकी निवृत्ति के उपाय बताए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनुदेव आर्य ने शरीर,मन, बुद्धि व आत्मा की उन्नति के लिए वैदिक जीवन शैली को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आर्यवीर दल के प्रतिभाशाली छात्रों नियेश सैनी 10 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में क्वालीफाई, जयवर्धन ङ्क्षसह चौहान राज्य स्तरीय बॉङ्क्षक्सग में स्वर्ण पदक, आकाश ङ्क्षसह राज्य स्तरीय बॉङ्क्षक्सग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, नंदिनी सुमन राज्य स्तरीय बॉङ्क्षक्सग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, स्वस्ति मेघवाल केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय महिला बॉङ्क्षक्सग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, राधाकिशन मीणा डेंगू रोगियों को निशुल्क बकरी दूध वितरण, सोमेश अग्रवाल स्वयं की नर्सरी में पौधे तैयार करके निशुल्क वितरण, राधेश्याम साहू निशुल्क योग शिविर, पूरणचंद मित्तल आर्य समाज के कार्यक्रमों में हमेशा भामाशाह के लिए सभी का ट्राफी, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आर्यवीर जल सेवा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर जैतवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक अभय देव शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व सत्यार्थ प्रकाश देकर सम्मानित किया।
Published on:
15 Oct 2025 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग