बूंदी. जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में उपस्थित अधिकारी व अन्य।
बूंदी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिलेभर में गुरुवार को विविध आयोजन हुए। इस मौके पर सभी ने बापू को याद किया। इस दौरान कई जगह विचार गोष्ठी भी आयोजित हुई। यहां जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट परिसर नॉलेज पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गांधी के प्रिय भजनों और रामधुनी की सुमधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके पश्चात अतिरिक्त जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्कूली छात्र-छात्राओं और स्काउट-गाइड्स ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने गांधी के प्रिय भजन ’वैष्णव जन तो तेने कहिए’ और ’रघुपति राघव राजा राम’ की संगीतमय प्रस्तुति दी। इसके साथ ही ’तू ही राम है, तू रहीम है’, ’जय बोलो सत धर्मों की’ और ’कुछ पल की ङ्क्षजदगानी’ जैसे भजनों की प्रस्तुति ने सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और पुष्पांजलि के साथ हुआ, जिसमें सभी ने विश्व शांति और भाईचारे की कामना की। गांधी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों को बापू के सत्य, अङ्क्षहसा और सद्भाव के सिद्धांतों का स्मरण कराया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलक्ट्रेट स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जन्मदिवस मनाया। प्रवक्ता प्रेम शंकर बैरवा ने बताया कि इस अवसर पर पीसीसी के पूर्व सदस्य एडवोकेट नवेद केसर, पीसीसी सदस्य चर्मेश शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव लोचन गौतम, प्रवक्ता प्रेम शंकर बैरवा, कोषाध्यक्ष जय कुमार बैरवा, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र शर्मा,पार्षद देवराज गोचर, कांग्रेस नेता इश्तियाक अली उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान चलाकर दिया संदेश
जिला परिवहन कार्यालय में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कार्यालय के समस्त कार्मिकों ने जिला परिवहन अधिकारी सौम्या शर्मा की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा-2025 के अनर्तगत स्वच्छता ही सेवा है,स्वच्छता ही जीवन है के संकल्प के साथ जिला परिवहन कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। अभियान में परिवहन निरीक्षक धर्मपाल गुर्जर, सहायक लेखाधिकारी राम ङ्क्षसह हाड़ा, सूचना सहायक नरेश कुमार नागर सहित ऑफिस स्टॉफ ने श्रमदान कर साफ-सफाई की।
लाखेरी. शहर में गुरुवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांधीपुरा स्थित गांधी पार्क में पालिका अध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में शांति सभा आयोजित हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सभा को पालिका अध्यक्ष आशा शर्मा, वरिष्ठ नेता चौथमल पंचोली, पवन गोयनका, मुन्ना मंसूरी उपाध्यक्ष लटुर लाल, एडवोकेट महावीर मीणा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री की चित्र पर भी माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
Published on:
03 Oct 2025 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग