2 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवनिर्मित थानेश्वर महादेव मंदिर में शिव पंचायत की हुई स्थापना

शहर में नवनिर्मित थानेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का रविवार को विधिवत रूप से शिव पंचायत स्थापना एवं शोभायात्रा एवं प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मन्दिर परिसर वैदिक मंत्रों से गुंजायमान रहा।

2 min read
Google source verification
नवनिर्मित थानेश्वर महादेव मंदिर में शिव पंचायत की हुई स्थापना

कापरेन. नवनिर्मित थानेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत शहर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।

कापरेन. शहर में नवनिर्मित थानेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का रविवार को विधिवत रूप से शिव पंचायत स्थापना एवं शोभायात्रा एवं प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मन्दिर परिसर वैदिक मंत्रों से गुंजायमान रहा।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत मन्दिर परिसर पर सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ, अनुष्ठान हुए। हवन पर विराजमान यजमानों ने आचार्य राजेन्द्र गौतम के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी और देवी देवताओं का आव्हान किया। पंचकुंडीय यज्ञ वेदी पर विराजमान यजमानों ने वैदिक मंत्रों के साथ नित्य पूजन हवन किया और विधि विधान के साथ शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा एवं अभिषेक किया गया। दोपहर को मन्दिर परिसर से भगवान शिव, माता पार्वती, नन्दी, गणेश और कार्तिकेय की नवीन प्रतिमाओं को लेकर यजमान नगर परिक्रमा के लिए वाहनों पर विरजमान हुए।

गाजे बाजे और डीजे, ढोल के साथ शिव पंचायत की शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा मन्दिर परिसर से रवाना होकर शहर के हाट स्थल चौराहा, बोरदा रोड चौराहा, शक्ति चौराहा, लाड़ीजी का चौक, चौमुखा बाजार, नृङ्क्षसह मन्दिर, छतरी का चौक, गणेश वाटिका, रोटेदा रोड आदि मुख्य मार्गो से होते हुए वापस पहुंची। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे पर भजनों की धुन पर नाचते गाते और जयकारे लगाते हुए चले। शोभायात्रा में संत बाबा निरंजन नाथ अवदूत, बाबा राम लखन दास त्यागी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। शोभायात्रा के मन्दिर पहुंचने पर विधिवत रूप से शिव पंचायत स्थापना का कार्यक्रम शुरू हुआ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवीन प्रतिमाओं को नवनिर्मित मन्दिर में स्थापित किया गया।

ढाई किवंटल वजनी शिव ङ्क्षलग को मंदिर पर स्थापित करने के लिए मौजूद श्रद्धालुओं ने सहयोग किया और बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए शिवङ्क्षलग को लेकर मन्दिर तक पहुंचाया गया। मौजूद श्रद्धालुओ ने जयकारे लगाए तो मन्दिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। नवीन प्रतिमाओं की स्थापना के बाद यज्ञ वेदी पर यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया और महा आरती के साथ पूर्णाहुति हुई। कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया गया और शाम को महा प्रसादी के साथ धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महाप्रसादी के दौरान केशवरायपाटन पुलिस वृताधिकारी आशीष भार्गव, अशोक जोशी सहित अनेक श्रद्धालुमौजूद रहे।

रात्रि जागरण हुआ
नवनिर्मित थानेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार रात्रि को जागरण हुआ। संगीतमय रात्रि जागरण में बाहर से पहुंचे भजन गायकों द्वारा एक से बढ़ कर एक भजन सुनाए। श्रद्धालुओं ने ढोलक, हारमोनियम, मन्जीरों के साथ भोलेनाथ के भजन गाए और भाव विभोर होकर नृत्य किया।