एफडी आज भी कई लोगों का फेवरेट निवेश विकल्प है। (Freepik)
FD Interest Rates: एफडी पर भले ही ब्याज दर कम हो गई हों, लेकिन अब भी एफडी एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। सुरक्षित रिटर्न चाहने वाले लोग फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाना पसंद करते हैं। अलग-अलग बैंक एफडी पर अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर करते हैं। ऐसे में निवेश करने से पहले विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों के बारे में जान लेना चाहिए। आमतौर पर लंबी अवधि वाली एफडी पर अधिक ब्याज दर होती है। आइए जानते हैं कि 3 साल की एफडी पर प्रमुख बैंक क्या ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
एचडीएफसी बैंक 3 साल की एफडी पर 6.45% ब्याज दर ऑफर करता है। यह बैंक 1 साल की एफडी पर 6.25% और 2 साल की एफडी पर 6.45% ब्याज दर ऑफर करता है। ये दरें 25 जून 2025 से लागू हुई हैं। वरिष्ठ नागरिकों को यह बैंक अतिरिक्त 0.50% ब्याज दर ऑफर करता है।
यह प्राइवेट बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.6% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.1% ब्याज देता है। 1 साल और 2 साल की एफडी पर यह बैंक क्रमशः 6.25% और 6.4% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
यह बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.4% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज दर ऑफर करता है। 1 साल और 2 साल की एफडी पर यह बैंक क्रमशः 6.25% और 6.4% ब्याज दर ऑफर करता है। ये दरें 20 अगस्त से लागू हुई हैं।
फेडरल बैंक 1 साल, 2 साल और 3 साल की एफडी पर क्रमशः 6.4%, 6.5% और 6.5% ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ये दरें 18 अगस्त 2025 से लागू हुई हैं।
देश का सबसे बड़ा बैंक सामान्य ग्राहकों को 3 साल की एफडी पर 6.3% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.8% ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ये दरें 15 जुलाई 2025 से लागू हुई हैं। 1 साल और 2 साल की एफडी पर क्रमशः 6.25% और 6.45% ब्याज मिल रहा है।
यह सरकारी बैंक सामान्य ग्राहकों को 3 साल की एफडी पर 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, 1 साल और 2 साल की एफडी पर क्रमशः 6.25% और 6.5% ब्याज दर मिल रही है। ये दरें 12 सितंबर से लागू हुई हैं।
यह सरकारी बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.6% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.1% ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल और 2 साल की एफडी पर क्रमशः 6.4% और 6.5% ब्याज मिलता है। ये दरें 20 अगस्त 2025 से लागू हुई हैं।
बैंक का नाम | 1 साल (सामान्य) | 2 साल (सामान्य) | 3 साल (सामान्य) | 3 साल (वरिष्ठ नागरिक) | लागू होने की तिथि |
---|---|---|---|---|---|
एचडीएफसी बैंक | 6.25% | 6.45% | 6.45% | 6.95% | 25 जून 2025 |
आईसीआईसीआई बैंक | 6.25% | 6.4% | 6.6% | 7.1% | – |
कोटक महिंद्रा बैंक | 6.25% | 6.4% | 6.4% | 6.9% | 20 अगस्त 2025 |
फेडरल बैंक | 6.4% | 6.5% | 6.5% | – | 18 अगस्त 2025 |
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) | 6.25% | 6.45% | 6.3% | 6.8% | 15 जुलाई 2025 |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 6.25% | 6.5% | 6.5% | 7% | 12 सितंबर 2025 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 6.4% | 6.5% | 6.6% | 7.1% | 20 अगस्त 2025 |
अगर आप आईसीआईसीआई बैंक की 3 साल की एफडी में 5 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं, तो 6.6% ब्याज दर के हिसाब से आपको मैच्योरिटी पर 6,08,497 रुपये मिलेंगे। अगर आप यह एफडी एचडीएफसी बैंक में कराते हैं, तो 6.45% ब्याज दर के हिसाब से आपको मैच्योरिटी पर 6,05,809 रुपये मिलेंगे।
Published on:
02 Oct 2025 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग