
HDFC Bank होम लोन पर न्यूनतम 7.90 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। (PC: Pexels)
HDFC Bank Home Loan Calculator: अलग-अलग बैंक और एनबीएफसी होम लोन पर अलग-अलग ब्याज दर ऑफर करते हैं। एनबीएफसी की ब्याज दर बैंकों की तुलना में अधिक होती है। एनबीएफसी की लोन प्रोसेस आसान होती है। यहां कम क्रेडिट स्कोर पर भी लोन मिल जाता है। लेकिन बैंकों से होम लोन लेने के लिए आपके पास एक बढ़िया क्रेडिट स्कोर होना चाहिए। होम लोन ले रहे हैं, तो पहले प्रोसेसिंग फीस और हिडन चार्जेज के बारे में भी जान लेना चाहिए।
एचडीएफसी बैंक की होम लोन पर ब्याज दरें रेपो रेट के साथ लिंक्ड हैं। एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को होम लोन पर न्यूनतम 7.90 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, अधिकतम ब्याज दर 13.20 फीसदी है।
होम लोन की ईएमआई इतनी होनी चाहिए कि आप आसानी से इसे चुका सकें और आपके दूसरे खर्चे प्रभावित न हों। वेल्थ मैनेजर्स बताते हैं कि व्यक्ति के सभी लोन्स की कुल ईएमआई उसकी मंथली सैलरी के 40 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर आप कम रकम की ईएमआई चाहते हैं, तो लोन की अवधि अधिक चुनें। इससे आपकी मंथली ईएमआई की रकम कम बनेगी, लेकिन कुल ब्याज बढ़ जाएगा।
अगर आप एचडीएफसी बैंक से 70 लाख रुपये का होम लोन 7.90 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए लेते हैं, तो आपकी मंथली ईएमआई 50,876 रुपये की बनेगी। यहां आप 30 साल में कुल ब्याज 1,13,15,496 रुपये चुकाएंगे। यह लोन आप 8.50 फीसदी ब्याज दर पर लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 53,824 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 1,23,76,620 रुपये चुकाएंगे। वहीं, यह लोन आप 13 फीसदी ब्याज दर पर लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 77,434 रुपये की बनेगी। यहां आप 30 साल में कुल ब्याज 2,08,76,228 रुपये चुकाएंगे।
| ब्याज दर (%) | मासिक EMI (₹) | कुल ब्याज (₹) | कुल भुगतान (₹) |
|---|---|---|---|
| 7.90% | 50,876 | 1,13,15,496 | 1,83,15,496 |
| 8.50% | 53,824 | 1,23,76,620 | 1,93,76,620 |
| 13.00% | 77,434 | 2,08,76,228 | 2,78,76,228 |
| ब्याज दर (%) | EMI (₹) | न्यूनतम मासिक सैलरी (₹) |
|---|---|---|
| 7.90% | 50,876 | 1,01,752 |
| 8.50% | 53,824 | 1,07,648 |
| 13.00% | 77,434 | 1,54,868 |
बैंक आमतौर पर आपकी सैलरी के 50 फीसदी रकम के बराबर ईएमआई वाला लोन दे देते हैं। बशर्ते आपके पास पहले से कोई लोन न हो। अगर आपको यह लोन 7.90 फीसदी ब्याज दर पर मिलता है, तो आपकी न्यूनतम सैलरी 1,01,752 रुपये होनी चाहिए। अगर आप यह लोन 8.50 फीसदी ब्याज दर पर लेते हैं, तो आपकी न्यूनतम मंथली सैलरी 1,07,648 रुपये होनी चाहिए। वहीं, अगर आप यह लोन 13 फीसदी ब्याज दर पर लेते हैं, तो आपकी न्यूनतम मंथली सैलरी 1,54,868 रुपये होनी चाहिए।
Published on:
01 Dec 2025 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
