9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SMAT 2025: अजिंक्य रहाणे ने खेली ताबड़तोड़ पारी, शतक से चूके, लेकिन टी20 क्रिकेट में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

रहाणे ने इस मैच में 56 गेंद पर 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 95 रन बनाए। इस दौरान यूना स्ट्राइक रेट 169.64 का रहा। यह उनके टी20 करियर का 53वां अर्धशतक था। इसी के साथ रहाणे ने टी20 क्रिकेट में 7500 रन पूरे कर लिए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Dec 09, 2025

पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Phtoto - SMAT 2025)

Ajinkya Rahane record, Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025: पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 37 साल की उम्र में भी हार नहीं मान रहे हैं। वे लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं, वे लगातार घरेलू क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में रहाणे ने ओडिशा के खिलाफ ताबड़तोड़ 95 रनों की पारी खेली।

अजिंक्य रहाणे ने पूरे किए 7500 टी20 रन

रहाणे ने इस मैच में 56 गेंद पर 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 95 रन बनाए। इस दौरान यूना स्ट्राइक रेट 169.64 का रहा। यह उनके टी20 करियर का 53वां अर्धशतक था। इसी के साथ रहाणे ने टी20 क्रिकेट में 7500 रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज हैं। रहाने ने 291 टी20 मैचों की 274 पारियों में 30.36 की औसत से 7531 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 105 रन है।

पिछले सीजन बनाए थे सबसे ज्यादा रन

अपने पिछले सीजन के फॉर्म को जारी रखते हुए रहाणे ने इस सीजन भी अबतक बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सात मैचों की छह पारियों में 57.80 के बेहतरीन औसत से 289 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 159.67 का रहा है। 2024 सीजन में रहाणे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 9 मैचों की आठ पारियों में 58.62 की औसत से 469 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.56 का रहा था। उन्होंने मुंबई को चैम्पियन बनाने में आहन भूमिका निभाई थी। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए उन्हें अपना कप्तान बनाया था।

मुंबई को मिली आसान जीत

वहीं मुकाबले की बात करें तो ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 167 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई ने रहाणे की पारी की बदौलत सिर्फ 16 ओवर में एक विकेट पर 168 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुंबई के लिए इस दमदार पारी से अब निश्चित रूप से अजिंक्य रहाणे का आत्मविश्वास बढ़ेगा। क्योंकि उन्हें आगामी आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए मैदान पर उतरेंगे।