Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-श्रीलंका में होने वाले T20 World Cup 2026 के लिए अब तक 16 टीमों ने किया क्वालीफाई, अब 4 स्थान शेष, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाएगा। अनुमानित तारीख 7 फरवरी से लेकर 8 मार्च 2026 है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Namibia Cricket Team

नामीबिया T20 World Cup 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली बनीं 16वीं टीम (Photo Credit - IANS)

Namibia qualifies for T20 World Cup 2026: नामीबिया ने ICC Men's T20 World Cup 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अफ्रीका क्वालीफायर से टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने वाली नामीबिया पहली टीम बन गई है। नामीबिया का यह चौथा T-20 विश्व कप होगा। इससे पहले नामीबिया ने 2021, 2022 और 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था। नामीबिया ने तंजानिया को हराकर वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की की।

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाएगा। अनुमानित तारीख 7 फरवरी से लेकर 8 मार्च 2026 है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। 20 टीमों के इस टूर्नामेंट में अब तक 16 टीमों ने जगह बना ली है।

नामीबिया ने तंजानिया को 63 रन से हराया

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में तंजानिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने कप्तान गेरहॉर्ड इरासमस के 55 और जेजे स्मिट के नाबाद 61 रन की बदौलत 6 विकेट पर 174 रन बनाए थे।

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तंजानिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 111 रन ही बना सकी और 63 रन से मैच हार गई। हार के साथ ही तंजानिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई। बल्लेबाजी के दौरान 61 रन बनाने वाले नामीबिया के जेजे स्मिट ने 3 विकेट लिए और अपनी टीम को वर्ल्ड कप का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

अफ्रीका रीजन से सीधे क्वालीफाई करने वाली नामीबिया दूसरी टीम

अफ्रीका रीजन से साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाली टीम है। दूसरी टीम नामीबिया है। तीसरे टीम का फैसला केन्या और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले सेमीफाइनल के परिणाम पर निर्भर है। जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। क्वालीफायर जिम्बाब्वे में खेला जा रहा है। ऐसे में केन्या के खिलाफ मैच में जिम्बाब्वे पर जीत दर्ज करने और वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का अतिरिक्त दबाव होगा।

T20 World Cup 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली 16 टीमें

1. भारत, 2. श्रीलंका, 3. अफगानिस्तान, 4. ऑस्ट्रेलिया, 5. बांग्लादेश, 6. इंग्लैंड, 7. दक्षिण अफ्रीका, 8. वेस्टइंडीज, 9. संयुक्त राज्य अमेरिका, 10. पाकिस्तान, 11. न्यूजीलैंड , 12. आयरलैंड , 13. कनाडा, 14. नीदरलैंड, 15. इटली, 16. नामीबिया।