
न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट का नजारा। (फोटो सोर्स: espncricinfo)
WTC 2025-27 Points Table Updated: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चौथा सीजन अभी शुरुआती दौर में है। न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अब सभी टीमों का पॉइंट्स टेबल में खाता खुल गया है। इसमें अब काफी फेरबदल देखने को मिल रहा है। WTC के इस चरण की शुरुआत भारत के इंग्लैंड दौरे से हुई, जो एक शानदार सीरीज साबित हुई और 2-2 से ड्रॉ पर खत्म हुई। फिर भारत ने अपने घरेलू सीजन की पहली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से जीती। हालांकि, गौतम गंभीर की कोचिंग वाली टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 साल बाद 2-0 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा।
फिलहाल ऑस्ट्रेलिया अभी भी चार में से चार जीत के साथ टॉप पर है। जबकि न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट क्राइस्टचर्च में ड्रॉ हो गया, जिसके चलते दोनों टीमों ने चार-चार अंक के साथ अपना खाता खोला है और ये दोनों ही टीमें सबसे नीचे 8वें और 9वें पायदान पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे पर सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। लाहौर में हार के बाद प्रोटियाज ने रावलपिंडी में 10वें विकेट के लिए शानदार 98 रनों की साझेदारी की बदौलत कड़ी टक्कर वाली जीत दर्ज की थी। हालांकि, टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली टीम ने कोलकाता और गुवाहाटी में भारत को बुरी तरह हराया था। अभी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज जारी है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैपियनशिप के मौजूदा चक्र में एक निर्णायक फैक्टर साबित हो सकती है।
| टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | ड्रॉ | बेनतीजा | अंक | जीत प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 0 | 0 | 0 | 48 | 100.00 |
| साउथ अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 0 | 36 | 75.00 |
| श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 16 | 66.67 |
| पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 12 | 50.00 |
| भारत | 9 | 4 | 4 | 0 | 1 | 0 | 52 | 48.15 |
| इंग्लैंड | 6 | 2 | 3 | 0 | 1 | 0 | 26 | 36.11 |
| बांग्लादेश | 2 | 0 | 1 | 0 | 1 | 0 | 4 | 16.67 |
| वेस्टइंडीज | 6 | 0 | 5 | 0 | 1 | 0 | 4 | 5.56 |
| न्यूजीलैंड | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 4 | 33.33 |
Published on:
06 Dec 2025 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
