
भारत vs साउथ अफ्रीका, पहला टेस्ट (Photo Credit - IANS)
WTC Points Table 2025-27: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला गया। इस लो स्कोरिंग मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने 30 रन से जीतकर सीरीज में भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, भारत पर जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने WTC पॉइंट्स टेबल 2025-27 में लंबी छलांग लगाई है।
भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद साउथ अफ्रीका WTC पॉइंट्स टेबल 2025-27 में दूसरे नंबर पर पहुंच गया, जबकि भारत हार के साथ एक पायदान लुढ़क चौथे नंबर पर पहुंच गया है। श्रीलंका तीसरे स्थान पर बरकरार है, जबकि ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर काबिज है।
साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट में जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान टीम इसे हासिल करने में नाकाम रही। भारतीय टीम दूसरी इनिंग में 93 रन ही बना सकी और इंजरी की वजह से भारतीय कप्तान शुभमन गिल मैदान पर खेलने के लिए नहीं उतरे।
| क्रम | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रॉ | N/R | PT | PCT |
| 1. | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 | 36 | 100.00 |
| 2. | साउथ अफ्रीका | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 0 | 24 | 66.67 |
| 3. | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 16 | 66.67 |
| 4. | भारत | 8 | 4 | 3 | 0 | 1 | 0 | 52 | 54.17 |
| 5. | पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 12 | 50.00 |
| 6. | इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 0 | 26 | 43.33 |
| 7. | बांग्लादेश | 2 | 0 | 1 | 0 | 1 | 0 | 4 | 16.67 |
| 8. | वेस्टइंडीज | 5 | 0 | 5 | 0 | 0 | 0 | 0 | 00.00 |
| 9. | न्यूजीलैंड | - | - | - | - | - | - | - | - |
Updated on:
16 Nov 2025 05:32 pm
Published on:
16 Nov 2025 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
