Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC NDA 2 Result 2025 हुआ जारी, सीधे इस लिंक से चेक करें रिजल्ट और डाउनलोड करें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट

NDA 2 Result 2025: यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

less than 1 minute read

भारत

image

Anurag Animesh

Oct 02, 2025

UPSC NDA 2 Result 2025

UPSC NDA 2 Result 2025(Image-NDAofficial)

UPSC NDA 2 Result 2025 को लेकर जरुरी अपडेट आ गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा-II 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। निचे दिए गए लिंक से रिजल्ट देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

UPSC NDA 2 Result 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद “Examinations” टैब पर क्लिक करें।
यहां से “Written Results” विकल्प चुनें।
National Defence Academy & Naval Academy Examination (II), 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
परिणाम की PDF फाइल डाउनलोड करें।
PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल करें।
अगर रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो उम्मीदवार SSB इंटरव्यू के लिए चयनित हैं।

NDA 2 2025: चयन प्रक्रिया

एनडीए और एनए भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हुई थी।
लिखित परीक्षा- इसमें गणित (Mathematics) और सामान्य योग्यता परीक्षण (GAT) शामिल होते हैं, कुल 900 अंकों की परीक्षा।
एसएसबी साक्षात्कार (SSB Interview)- लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद मेडिकल टेस्ट, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और कुल अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।

UPSC NDA 2 Result 2025