4 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Humane Sagar Death: 34 साल की उम्र में फेमस सिंगर की हुई मौत, मां ने मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप

Humane Sagar Passed Away: मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फेमस सिंगर की महज 34 साल की उम्र में मौत हो गई है। उन्हें 4 दिन पहले ही ICU में शिफ्ट किया गया था, और अब सिंगर का निधन हो गया। ऐसे में उनकी मां ने मैनेजर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

3 min read
Google source verification
Humane Sagar Passed Away

फेमस सिंगर ह्यूमन सागर का निधन

Humane Sagar Death: धर्मेंद्र को लेकर काफी समय से इंडस्ट्री काफी दुखी है। ऐसे में अचानक खबर आई कि फेमस ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार शाम 34 साल की कम उम्र में उनका निधन हो गया और इस खबर ने पूरे फिल्म और मनोरंजन इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। जिन सुरों ने लाखों दिलों को छुआ, वो सुर हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं। उनके फैंस हैरान हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें पोस्ट कर सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

फेमस सिंगर ह्यूमन सागर की हुई मौत (Humane Sagar Passed Away)

डॉक्टरों के अनुसार, ह्यूमन सागर की मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण हुई है। बेहद गंभीर हालत में सिंगर को 14 नवंबर दोपहर को गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर लाया गया था। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें मेडिकल ICU में शिफ्ट कर कई टेस्ट किए थे। रिपोर्ट्स में सामने आया था कि उनके शरीर के कई जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि वो एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया, और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर स्थितियों से जूझ रहे थे। सिंगर की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और सोमवार की शाम उन्होंने आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

पिछले कुछ दिनों से थे ICU में भर्ती (Humane Sagar Admitted In ICU)

ह्यूमन सागर को दो दिन पहले खराब तबीयत के चलते ही ICU में भर्ती किया गया था, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। उन्होंने लिखा था कि पूरा राज्य सिंगर के लिए दुआ मांग रहा है और उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपने परिवार और संगीत की दुनिया में लौट आएंगे।" पर ऐसा हो नहीं पाया और उन्होंने दुनिया छोड़ दी।

मां ने मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप (Humane Sagar Mother Allegations On Manager)

सिंगर के निधन के बाद उनकी मां शेफाली ने एक बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने ह्यूमन सागर के मैनेजर और इवेंट के आयोजकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि खराब तबीयत होने के बाद भी सिंगर को स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए मजबूर किया गया था। ह्यूमन सागर की मां ने कहा कि मेरे बेटे की हालत खराब थी, फिर भी उन्हें जबरदस्ती परफॉर्मेंस देने के लिए कहा गया था।

ओडिया संगीत को दी थी नई पहचान (Odia Singer Humane Sagar)

ह्यूमन सागर की लोकप्रियता सिर्फ गानों तक सीमित नहीं थी, वह लोगों की भावनाओं को समझकर गाना गाते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'इश्क तू ही तू' के टाइटल ट्रैक से की थी और उसके बाद सैकड़ों गाने गाए। उनके एल्बम 'निश्वासा', 'बेखुदी', 'तुमा ओठा तले' और 'चेहरा' सुपरहिट साबित हुए थे। उनकी आवाज में वो दर्द और गहराई थी, जिसकी वजह से ओडिशा के लगभग हर घर में उनकी गूंज सुनाई देती थी। आज उनकी खामोशी ने एक बड़ा खालीपन छोड़ दिया है।