Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 साल की अनामिका ने 1 घंटे में 10 KM दौड़ पूरी कर रचा कीर्तिमान, सुने नन्ही धाविका की कहानी उसी की जुबानी

6 वर्षीय अनामिका मिश्रा ने गांधी जयंती पर मात्र एक घंटे में 10 किलोमीटर दौड़ पूरी कर सबको चौंका दिया। गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुकी अनामिका को लोग अब भविष्य की ओलंपिक स्टार मान रहे हैं।

less than 1 minute read
Gonda
Play video

अनामिका मिश्रा फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के भीखमपुरवा गाँव की 6 वर्षीय बालिका अनामिका मिश्रा ने गांधी जयंती और विजयदशमी के अवसर पर ऐसा कारनामा कर दिखाया है। जिसने पूरे जिले का मान बढ़ा दिया। नन्ही उम्र में अनामिका ने महज एक घंटे के भीतर 10 किलोमीटर की दूरी पूरी कर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना दिया है।

मंगलवार की सुबह अनामिका ने भवानीपुर खुर्द पुलिस चौकी से दौड़ की शुरुआत की और ठीक एक घंटे बाद कस्बे में स्थित शुक्ला दहीबड़ा दुकान तक पहुँचकर अपना लक्ष्य हासिल किया। इस दौरान मार्ग में मौजूद लोगों ने उसका उत्साहवर्धन किया। फिनिशिंग प्वाइंट पर पहुँचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उसका स्वागत किया। रिश्तेदार बी.एन. तिवारी ने सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं अन्य लोगों ने उपहार और नगद देकर हौसला बढ़ाया। अनामिका के पिता और शिक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि उनकी पुत्री कक्षा 4 में पढ़ती है। और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में विशेष रुचि रखती है। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों से बेटी नियमित अभ्यास कर रही है। वह ओलंपिक की तैयारी में जुटी हुई है। पिता का कहना है कि अब उन्हें पूरा भरोसा है कि भविष्य में अनामिका देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी।

गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा ने किया जोरदार स्वागत

यह पहली बार नहीं है जब इस नन्ही बालिका ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया हो। इससे पहले अनामिका ने 6 मिनट 45 सेकंड में 240 पुशअप्स लगाकर गिनीज बुक ऑफ इंडिया में नाम दर्ज कराया था। घर लौटने पर उसकी बड़ी बहन ‘गूगल गर्ल’ अंशिका मिश्रा और अन्य बच्चों ने जोरदार स्वागत किया। नन्ही धाविका की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और हर कोई उसे भविष्य की “ओलंपिक स्टार” के रूप में देख रहा है।