
Aaj Ka Rashifal 20 November 2025 : आज का राशिफल 20 Nov 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
20 नवंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 20 November 2025): गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को अमावस्या (सायं 12:16 तक) और उसके बाद प्रतिपदा तिथि है। आज अनुराधा नक्षत्र का योग है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। यह दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर चुनौतियां लेकर आ सकता है, जबकि कुछ के लिए आर्थिक मजबूती के संकेत हैं। मेष राशि वालों को जहां शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा, वहीं वृषभ राशि वालों को अकेलापन महसूस हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बेहतर है, लेकिन स्थितियों को नियंत्रण में रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। शुभ कार्यों से बचने के लिए राहुकाल का समय दोपहर 01:25 बजे से 02:45 बजे तक है। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
शब्दों में कठोरता और व्यवहार में उग्रता दिखाई दे सकती है। व्यवहार नियंत्रण करना होगा कार्य स्थल पर दूसरों के कार्य में दखल देना विवाद का कारण बन सकता है। उच्च अधिकारियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से परेशानी रहेगी।
शुभ रंग - डार्क ब्राऊन
शुभ अंक - 8
भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस कर सकते हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। कार्यों के प्रति लापरवाही तनाव का कारण बन सकती है। आर्थिक लाभ सुनिश्चित करना थोड़ा मुश्किल रहेगा।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 5
दूसरों की लापरवाही से आपके कार्यों की गति धीमी हो सकती है। सहज रहकर शीघ्र समाधान तक पहुंच सकते हैं। आर्थिक मामलों में दूसरों पर निर्भरता कम होगी। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।
शुभ रंग - ब्राईट व्हाईट
शुभ अंक - 8
व्यवहार को संतुलित रखना होगा। सार्वजनिक रूप से भावनाएं व्यक्त करने से बचें। त्वरित गति के कार्यों को किसी अन्य दिन के लिए रखना श्रेयकर रहेगा। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरते।
शुभ रंग - क्रीम कलर
शुभ अंक - 6
परिवार जनों की भावनात्मक संभाल की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। कार्य विशेष के लिए टीमवर्क की आवश्यकता रहेगी। आध्यात्मिक कार्यों से ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग - यलो
शुभ अंक - 9
चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। साथी कर्मियों का सहयोग मिलने से व्यवस्था में बदलाव आसान हो जाएंगे। धन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। पुराना निवेश लाभान्वित होकर लौटेगा।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 2
प्रिय जनों का भरोसा बढेगा। आर्थिक मामलों में उनका सहयोग मिलने से तात्कालिक परेशानियां ठीक होगी। आलस्य त्याग कर नई योजनाओं पर त्वरित गति से कार्य करना होगा। प्रेम सम्बन्धों मेँ साथी से वार्ता तनावपूर्ण हो सकती है।
शुभ रंग - ब्राऊन कलर
शुभ अंक - 3
स्थितियों को अपने नियंत्रण में करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी। परिवार जनों से जुड़े मुद्दों पर विनम्रता दिखानी होगी। आर्थिक रूप से बेहतर दिन है। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।
शुभ रंग - महरून कलर
शुभ अंक - 1
धार्मिक आयोजन का हिस्सा हो सकते हैं। वार्तालाप में भावनाओं को सावधानी से शामिल करना होगा। कटु सत्य कहने से बचे। आर्थिक गतिविधियों को लेकर चिंतन हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह पर काम करना होगा।
शुभ रंग - गोल्डन कलर
शुभ अंक - 4
व्यवसायिक कार्यों में रुकावट के बाद सफलता मिलने के योग हैं। भावनात्मक तनाव रह सकता है। आपकी बात को समर्थन मिलना मुश्किल रहेगा। उच्च अधिकारियों से उलझने से बचना होगा।
शुभ रंग - ग्रीन कलर
शुभ अंक - 3
परिवार में किसी खास व्यक्ति को संभालने की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। व्यवसायिक सौदे टालने पड़ सकते हैं। पूर्व में किए वादे पूरे करना आसान नहीं रहेगा। धार्मिक कार्यों से ऊर्जा मिलेगी।
शुभ अंक - 7
सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्यों को समय देना होगा। परिस्थिति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पुरानी बातों को लेकर भावनात्मक तनाव हो सकते हैं। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग - सेफ्रान कलर
शुभ अंक - 5
Published on:
19 Nov 2025 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
