
Sharad Purnima 2025 Horoscope: 6 October Rashifal : (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)v
Sharad Purnima 2025 Horoscope: 6 October Rashifal : आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2025 शरद पूर्णिमा का दिन मां महालक्ष्मी की कृपा से धन -लाभ और प्रगति का मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन तुला के लिए नए निवेश की योजना बनाने और कर्क के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार लाने वाला है। वहीं, कन्या के लिए पूर्व में किए गए निवेश लाभप्रद होंगे, लेकिन वृश्चिक और मकर को फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। धनु राशि के लिए यह दिन शुभ समाचार और नए व्यवसाय की शुरुआत का योग बना रहा है, जबकि वृषभ के लिए यह सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक कार्यों में मन लगने का दिन है। कुंभ राशि के जातक संबंधों में मधुरता और ख्याति प्राप्त करेंगे।
परिवार के भीतर आंतरिक मतभेद उभर सकते हैं। आपका अमर्यादित व्यवहार आपके रिश्तों को कमज़ोर कर सकता है। ज़रूरी कार्यों को पूरा होने में थोड़ी विलंब हो सकती है, धैर्य बनाए रखें।
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए तबादले के योग बन रहे हैं। आपकी व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। न्याय पक्ष आपके लिए उत्तम रहेगा।
कार्यस्थल पर मतभिन्नता होने के कारण आपके कार्य बाधित हो सकते हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर और सावधानी से करें। व्यापार विस्तार के लिए परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा।
आपके रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे। आपको अपने जीवनसाथी का साथ और समय दोनों मिलेगा, जिससे संबंध मधुर होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी प्रियजन से भेंट या उपहार प्राप्त हो सकता है।
आज आपको अपने व्यवहार को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में बड़ों की बातों को महत्व दें। आर्थिक मामलों में सजग रहें, लापरवाही से बचें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। यात्रा के योग बन सकते हैं।
मनोरंजन के साधनों पर खर्च हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेश आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार में साझेदारी करने से बचें। संतान द्वारा किए गए किसी कार्य से आपको चिंता हो सकती है।
आप आर्थिक निवेश की नई योजना बना सकते हैं। किसी बहुमूल्य चीज़ को खरीदने की रूपरेखा भी बन सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से आपको सहयोग प्राप्त होगा।
आज किसी की भी निंदा न करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। दूसरों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। मामूली चोट लगने की संभावना है, सावधानी बरतें।
नए व्यवसाय की योजना बनेगी और वह फलीभूत होगी। आपको किसी सदग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रियजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से तनाव हो सकता है। आप परिवार के बारे में सोचते रहेंगे कि "परिवार जन आपको कब समझेंगे"। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
लंबे समय से चली आ रही कड़वाहट मधुर संबंध में परिवर्तित होगी। शासन-प्रशासन से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए शुभ हो सकता है।
समय रहते ज़रूरी कार्य पूरे करें। आलस्य त्याग कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करें। आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। न्याय पक्ष आज आपके लिए मध्यम रहेगा।
ज्योतिष पं. चंदन श्याम नारायण व्यास
Updated on:
06 Oct 2025 05:59 am
Published on:
06 Oct 2025 05:57 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग

