
Weekly Tarot Reading 16 to 22 November : 16 से 22 नवंबर 2025 का टैरो साप्ताहिक राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Weekly Tarot Reading 16 to 22 November 2025 : टैरो साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर 2025 : नवंबर माह का यह तीसरा सप्ताह ज्योतिषीय और टैरो कार्ड की गणना के अनुसार बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा असर आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ेगा। सप्ताह के आरंभ में ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे केंद्र त्रिकोण, महाधनी के साथ बुधादित्य और मंगल आदित्य योग का निर्माण करेंगे। वहीं, बुध राशि परिवर्तन कर तुला राशि में शुक्र के साथ मिलकर अत्यंत शुभ लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। इसके अलावा, गुरु कर्क राशि में रहकर हंस राजयोग का निर्माण करेंगे। इन शक्तिशाली ग्रह स्थितियों के बीच, टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि के लिए यह सप्ताह (16 से 22 नवंबर 2025) कैसा रहने वाला है। (Saptahik Tarot Rashifal)
मेष राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा समय रहने वाला है। आज आप नए कार्यों में काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। किसी संबंधी या खुद की अस्वस्थता के कारण आपको परेशानी हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों का इस हफ्ते अपने आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल आदि बनाने की आवश्यकता रहेगी। रविवार को अंतरंग क्षेत्र में निराशा हाथ लगेगी और सोमवार को आप अपने अनुभव से जानकारी हासिल करेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह कार्यों में देरी होने की कमी महसूस हो सकती है। जो कुछ चीजें जिन्हें आप बदल नहीं सकते उसके साथ संजोता करने में ही बुद्धिमानी है। आपको सरकार और प्रशासन के द्वारा परेशानी का सामने करना पड़ सकता है। आपके बच्चों को भी कुछ कठिनाइयों होंगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह कुछ झंझट उपस्थित होंगे , झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।
टैरो कार्ड्स के अनुसार सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह धन-लाभ के मामले में बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते आप अपने धन निवेश कर सकते हैं जो करना आपके लिए लकी रहेगी। प्रियजनों के साथ संपर्क में रहे। यह आपके लिए एक लाभदायक सप्ताह है जहां अच्छा अवसर आप के लिए इंतजार कर रहा हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की सम्भावना है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह आपका प्रभाव, करिश्मा और सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत होगी। व्यापार में लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आप जीत के पथ पर हैं।
Updated on:
14 Nov 2025 01:57 pm
Published on:
14 Nov 2025 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
