
Weekly Tarot Reading :
Weekly Tarot Reading 23 to 29 November 2025 : यह सप्ताह (23 से 29 नवंबर 2025) ज्योतिषीय नजरिए से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि कई प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं और महत्वपूर्ण राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। सप्ताह के आरंभ में, बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे और पहले से विराजमान शुक्र के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण करेंगे, जो धन और समृद्धि के लिए शुभ है।
इसके बाद, 26 नवंबर को दैत्यों के गुरु शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे मंगल और सूर्य के साथ युति करेंगे, जिससे शुक्रादित्य योग और समसप्तक योग का निर्माण होगा। वृश्चिक राशि में मंगल का होना रूचक राजयोग का निर्माण करेगा, साथ ही गुरु और शनि के साथ नवपंचम राजयोग भी बनेगा। राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में मार्गी रहेंगे।
ये शक्तिशाली ग्रह स्थितियां और राजयोग 6 राशियों के लिए करियर, स्वास्थ्य, रिश्ते और धन के मामलों में बड़े बदलाव लाएंगे। आइए, टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा द्वारा की गई टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार जानते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। आपको अपने जीवन को व्यावहारिक बनने की कोशिश करनी चाहिए। इस हफ्ते आपको अपने स्वास्थ्य और धन संबंधित मामलों में लाभ मिल सकता है। साथ ही आपको ऐसा महसूस होगा की आपके कार्यों में देरी हो रही है। लेकिन, जो कुछ चीजें आप बदल नहीं सकते, उनके साथ संजोता करना ही सबसे बुद्धिमान होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी गंभीर विषय में चर्चा करने से बचने की जरूरत है। क्योंकि, इससे कटुता का माहौल उत्पन्न हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों इस सप्ताह खुद को थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आज आपके साथ कुछ विशेष नहीं हो पाएगा। आप आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना कर सकते हैं। आपको सलाह है कि अपनी वाणी पर इस हफ्ते थोड़ा काबू रखें और कोई भी डील करते समय धैर्य से काम लें।
कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस हफ्ते आपके विचार हो सकता है लोगों से मैच न कर पाएं। जिस वजह से आप लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं, जिसके कारण आपके स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ाहट आ सकती है। आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, वरना आपको हानि हो सकती है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना लेकर आने वाला है। इसलिए आप चाहें तो जोखिम लेने की कोशिश कर सकते हैं। इस हफ्ते आपको अपने जीवनसाथी की तरफ से सहयोग और पारिवारिक जीवन में सुख और समृद्धि मिलेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां दिलाने वाला रहेगा। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी खुशमिजाज माहौल में बीतेगा। आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस होगी। इस हफ्ते आप अपने सभी काम समय से पूरा करने में सफल रहेंगे।
Published on:
21 Nov 2025 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
