
CM Mohan Yadav on bihar election (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)
CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर में ट्रांजिट विजिट पर थे। यहां से अचानक वे राजवाड़ा के गोपाल मंदिर पहुंच गए। सीएम ने मंदिर में भगवान के आगे माथा टेका। इस दौरान उन्हें देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। सीएम ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। लोगों के बीच चर्चा है कि, बिहार में एनडीए की जीत की खुशी में मुख्यमंत्री ने गोपाल मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। यहां से सीएम राजावाड़ा स्थित एक होटल में पहुंचे, जहां उन्होंने युवाओं से संवाद किया। साथ ही पोहे का भी आनंद लिया। इसके बाद वे बड़वानी जिले के मोरताई के लिए रवाना हो गए।
सीएम(CM Mohan Yadav) ने इंदौर में एमजी रोड थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिहार में एनडीए की जीत पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि,'पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनी। इसी तरह बदलते राजनीतिक माहौल में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में भी हमारी सरकार बनी है। जब हम चुनाव में बिहार गए थे, तब ही यह स्पष्ट हो गया था कि वहां का माहौल हमारे पक्ष में है।'
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस हमेशा से खिसयानी बिल्ली की तरह खंबा नोचती है। उनकी आदत ही है। चुनाव के समय उनके राजकुमार मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे हैं। यह उन्हें दिखाई नहीं देता। कांग्रेस को बोलने का अधिकार ही नहीं है।'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिहार चुनाव में एनडीए के प्रचार के लिए 25 विधानसभा क्षेत्रों में गए थे। जहां से भाजपा और एनडीए कई सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री ने बिहार में 16 अक्टूबर से प्रचार शुरू किया था और आखिरी सभा उन्होंने 9 नवंबर को की। सीएम मोहन यादव के प्रचार का जबरदस्त असर बिहार विधानसभा चुनाव में देखने को मिल रहा है।
Published on:
14 Nov 2025 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
