
फरार कैदी विशाल प्रजापति (फाइल फोटो)
mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस कस्टडी से भागे एक कैदी ने कोर्ट में सरेंडर का आवेदन दिया है। आवेदन में कैदी ने पुलिस कस्टडी से भागने के पीछे की जो बात कही है वो चौंका देने वाली है। इधर पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है और उस पर 10 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया है। फरार कैदी एक अंधे कत्ल के मामले में पकड़ा गया था। कैदी का सरेंडर आवेदन मिलने के बाद कोर्ट ने पुलिस को सूचना दे दी है।
मंगलवार को इंदौर जिला कोर्ट में फरार कैदी विशाल प्रजापति की ओर से सरेंडर के लिए आवेदन दिया गया जिसमें फरार कैदी विशाल की ओर से बताया गया कि एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी पत्नी उससे मिलने आई थी। लेकिन तब पुलिस ने उसे अपशब्द कहे और पत्नी को मिलने से मना करते हुए भगा दिया था। पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार से वो काफी आहत हुआ और पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने के लिए ही वो अस्पताल से भाग गया था।
बता दें कि परदेशीपुरा में हुए अंधे कत्ल के मामले में विशाल प्रजापति कैदी है। वो शुक्रवार को इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया था। अस्पताल की चौथी मंजिल से मचान के सहारे वो नीचे उतरा और फरार हो गया था। कैदी के भागने के बाद से शहर के अलग अलग थानों की पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और उस पर 10 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। हालांकि पुलिस उस तक पहुंच पाती उससे पहले ही कैदी विशाल ने अब कोर्ट में सरेंडर के लिए आवेदन दे दिया।
Published on:
02 Dec 2025 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
