
सीएम मोहन यादव राज्यपाल मंगुभाई पटेल का हाथ थामे दिखे
CM Mohan Yadav- राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर शनिवार को देशभर में बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले में मुख्य समारोह को संबोधित किया जिसका देशव्यापी सीधा प्रसारण किया गया। प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना। समारोह में जनजातीय समुदाय के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। यहां एक अनोखा दृश्य भी दिखाई दिया। सीएम मोहन यादव, प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का हाथ थामे नजर आए। लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
जबलपुर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "शालिनी ऐप" का शुभारंभ किया। समारोह में जनजातीय समुदाय के उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल सम्बोधन को राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साथ बैठकर सुना।
जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गायन एवं समापन राष्ट्रगान जन-गण-मन गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। दोनों को जनजातीय समुदाय की पारम्परिक वेशभूषा और मोर मुकुट पहनाए।
समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम मोहन यादव एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। मंच के नीचे आमजनों का अभिवादन स्वीकारते समय यह नजारा दिखाई दिया। सीएम मोहन यादव ने एक हाथ से राज्यपाल मंगुभाई पटेल का हाथ पकडा और दूसरा हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह के पूर्व जबलपुर में रोड शो भी किया। इससे पूर्व उन्होंने आलीराजपुर में आयोजित समारोह में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया था।
Published on:
15 Nov 2025 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
