
Rainfall Alert
Rainfall Alert : प्रदेश के साथ जिले में भी मौसम अलग ही रंग में है। हालत यह है कि इस बार अक्टूबर में बारिश ने बीते दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक से 31 अक्टूबर की शाम तक जबलपुर में कुल 176.8 मिमी (करीब 7 इंच) वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बीते दस साल में इसके पहले अक्टूबर 2022 में सर्वाधिक 97.3 मिमी ( 3.8 इंच) वर्षा दर्ज की गई थी।
Rainfall Alert : मौसम विभाग की मानें, तो अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से तीन नवंबर तक जबलपुर सहित सभाग के जिलों का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शनिवार को जबलपुर सहित सभाग के जिलों में मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। नवंबर के पहले हते से प्रदेश में तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ सकती है। इधर, तीन नवंबर से बारिश हो सकती है।
शुक्रवार को जबलपुर में सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। ठंडी तेज उत्तर पूर्वी हवा के चलते दिन में अधिकतम तापमान 28.2 से चार डिग्री गिरकर 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 22 से गिरकर 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था।
Published on:
01 Nov 2025 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

