4 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 राज्यों के आदिवासियों को साधेगी BJP, सीएम-राज्यपाल समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

MP News: राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के गढ़ जबलपुर से भाजपा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र-इन पांच आदिवासी बहुल राज्यों के समाज को साधने की रणनीतिक पहल कर रही है।

3 min read
Google source verification
Tribal Pride Day jabalpur

Tribal Pride Day jabalpur जनजातीय गौरव दिवस आज: पीएम वर्चुअल जुड़ेंगे, राज्यपाल, सीएम जबलपुर में रहेंगे (फोटो सोर्स : पत्रिका क्रिएटिव)

MP News: राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस(Tribal Pride Day) पर गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के गढ़ जबलपुर से भाजपा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र-इन पांच आदिवासी बहुल राज्यों के समाज को साधने की रणनीतिक पहल कर रही है। गैरीसन ग्राउंड में शनिवार को 12 बजे से होने वाला राज्यस्तरीय कार्यक्रम राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नर्मदा जिले से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद

इसके पहले 2023 में रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद जबलपुर आए थे, जबकि गृहमंत्री अमित शाह राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर यहां मौजूद रहे। अब जनजातीय दिवस पर प्रदेश के कई मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जनजातीय सांस्कृतिक शक्ति का बड़ा प्रदर्शन

यह आयोजन सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ पांच प्रमुख राज्यों में आदिवासी समाज को संदेश देने का बड़ा राजनीतिक मंच माना जा रहा है। भाजपा इसे आदिवासी अस्मिता और ऐतिहासिक सम्मान के माध्यम से व्यापक विस्तार की रणनीति के रूप में देख रही है।

पड़ोस के राज्यों में राजनीतिक प्रभाव

  • छत्तीसगढ़ लगभग 32 प्रतिशत आबादी आदिवासी, विधानसभा की 29 सीटों पर सीधा प्रभाव।
  • झारखंड-26 प्रतिशत से अधिक आदिवासी जनसंख्या, सत्ता परिवर्तन में निर्णायक भूमिका।
  • ओडिशा- करीब 23 प्रतिशत आबादी, कई जिलों में बहुमत में।
  • महाराष्ट्र- 10 प्रतिशत से अधिक आदिवासी, नासिक, नंदुरबार, गढ़चिरौली क्षेत्रों में मजबूत पकड़।

गोंडवाना इतिहास और आदिवासी आंदोलन का केंद्र रहा है जबलपुर

जबलपुर सदियों से गोंडवाना शासन, शंकर शाह-रघुनाथ शाह और रानी दुर्गावती के शौर्य का केंद्र रहा है। मंडला और डिंडौरी जिले आदिवासी बहुल हैं, जबकि सिवनी और छिंदवाड़ा में भी बड़ी आबादी है। यही ऐतिहासिक पृष्ठभूमि इसे राष्ट्रीय जनजातीय संदेश देने के लिए उपयुक्त बनाती है।

प्रदेश में 21 फीसदी आदिवासी आबादी

मध्यप्रदेश में लगभग 21 प्रतिशत आदिवासी आबादी निवास करती है, जो 47 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में भी इनकी खासी जनसंख्या है। भाजपा कार्यक्रम के जरिए इन रा'यों की आदिवासी आबादी को भी साधने की कोशिश कर रही है। पार्टी का फोकस जनजातीय अस्मिता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के माध्यम से बड़े पैमाने पर संपर्क बढ़ाने पर है।

गैरीसन ग्राउंड के आसपास आज ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी

सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के चलते पूरे क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था दिनभर बदली रहेगी। पुलिस द्वारा पेंटी नाका चौक से सृजन चौक, नर्मदा क्लब और सृजन चौक से यादगार चौक तक के मार्गों को नो-वीकल जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम शुरू होने से लेकर समाप्ति तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

मुख्य परिवर्तन और डायवर्जन

  • डुमना से समन्वय चौक तक सभी मार्ग पूरी तरह डायवर्ट रहेंगे।
  • मण्डला तरफ से आने वाले वाहन पेंटी नाका से सदर बाजार होकर शहर में प्रवेश कर सकेंगे। इलाहाबाद बैंक चौक से आने वाले वाहन डिलाइट, एम्पायर तिराहा, डिपो, मण्डला क्रॉसिंग और ऑफिसर चौराहा होकर शहर की ओर जा सकेंगे। एकता मार्केट बाईपास से आने वाले भारी वाहन, यात्री बसें और लोडिंग वाहन मंगेली-तिलवारा मार्ग से शहर में प्रवेश करेंगे।

खास-खास

  • प्रदेशभर से आई जनजातीय गौरव रथ यात्राओं का जबलपुर में समागम
  • पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य और आदिवासी वाद्ययंत्रों के साथ हजारों की उपस्थिति
  • भगवान बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, टंट्या भील, शंकर शाह-रघुनाथ शाह जैसे महानायकों पर प्रदर्शनी
  • जनजातीय धर्मगुरुओं एवं उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले सदस्यों का सम्मान
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़, विदेश में अध्ययनरत आसाराम पलवी और रवि मेडा का सम्मान
  • जनजातीय व्यंजन, हथकरघा, परंपरागत हस्तशिल्प के स्टॉल
  • रा'यपाल मंगुभाई पटेल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

बिरसा मुंडा तिराहे पर कार्यक्रम आज

जबलपुर के अधारताल तिराहे पर अखिल भारतीय आदिवासी शबरी महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएग। सुबह नौ बजे होने वाले इस कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान उनके जीवन वृत पर प्रकाश डाला जाएगा।