10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

याेगा शेड के नाम पर दर्जनों पेड़ों की बली

जगदलपुर एक तरफ सरकार लोगों को पेड़ लगाओ और पेड़ बचाओ अ भियान चला कर लाखों रूपये खर्च कर रही है वहीं शहर के मध्य में िस्थत शहीद पार्क में कुल्हाड़ी और आरी चलाकर दर्जनों पेड़ों का गिरा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम द्वारा योगा के लिये शेड निर्माण के नाम पर वर्षों पुराने हरे भरे पेड़ों को काटा गया है। हरेभरे पेड़ों के काटे जाने से यहां की हरियाली प्रभावित हुआ है वहीं पर्यावरण प्रेमियों ने भी कड़ी आप त्ति जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है

2 min read
Google source verification
शहीद पार्क में योग साधना केन्द्र के नाम पर की जा रही है पेड़ों की कटाई

पेड़ कटने से पार्क का पिछला हिस्सा से पेड़ गायब, पर्यावरण प्रेमियों ने जताई आपत्ति

योगपीठ के नाम पर निगम ने चलाया कुल्हाड़ी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहीद पार्क में योग साधना केन्द्र के लिये शेड लगाने जमीन समतल किया जा रहा है इसके लिये पार्क के पीछे वर्षो पुराने पेड़ों पर कुल्हाड़ी और आरी चला कर काट दिया गया है। पाम, अगासिया और शीशम के पेड़ के काटे जाने से यहां की हरियाली प्रभावित हुई है। वहीं पार्क की सुंदरता पर भी असर हुआ है। इस कटाई के बाद निगम से जानकारी लेने संबं धित अ धिकारी से संपर्क किया गया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।

इन्द्रावती बचाओं अ भियान ने जताया विरोध

पेड़ कटाई की जानकारी मिलते ही शहर के इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यों ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए कटाई में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग किया है। सदस्यों ने कहा कि पार्क में पेड़ों की कटाई किसी भी तरीके से वैध नहीं माना जा सकता और हम इसका विरोध करते हैँ। पेड़ों के काटे जाने की जानकारी पूर्व में हो जाती तो हम सभी सदस्य वहां पहुँच तुरंत कटाई रोकवा देते। अ भियान के सदस्यों ने कहा कि आगे इस तरह की कटाई होने पर विरोध जताया जायेगा।


वर्सन

1 पेड़ों की कटाई निंदनीय

यह बहुत दुःखद है कि शहीद पार्क के अंदर बहुत से पेड़ों को काट दिया गया है। एक ओर जहाँ शासन प्रशासन पौधरोपण और पर्यवारण के प्रति जागरूकता का अभियान चलाती हैँ वहीँ दूसरी ओर इस प्रकार से बहुत पुराने पेड़ों को काटा जा रहा है जो निंदनीय है। यह समझा जा सकता है कि पार्क में पेड़ों से कोई अवरोध नहीं हो सकता है।

किशोर पारख, पर्यावरण प्रेमी व सदस्य इंद्रावती बचाओ अभियान

2 योग के लिये पेड़ काटे जाना गलत

योग शेड निर्माण की कोई जानकारी नहीं है। पेड़ कटाई के बाद योगा शेड का निर्माण करना गलत है। पार्क में पेड़ों के काटे जाने का हम विरोध करते हैं।

डॉ मनोज पानीग्राही, बस्तर प्रभारी पतंजलि योग समिति

Year End Offer

Get Best Offers on Top Cars

image