
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत। फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सोशल अकांउट X पर लिखा कि मोबाइल फोन में संचार साथी ऐप के जरिए हर नागरिक की निजता का उल्लंघन कर उनकी जासूसी करने का केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार का प्रयास है।
अशोक गहलोत ने अपने बयान में कहा यह सर्विलांस राज का एक नया स्तर है। कोई भी नागरिक अपने मोबाइल से किससे बात करेगा, क्या बात करेगा यह सब अब सरकार की जानकारी में होगा।
अशोक गहलोत ने आगे कहा कि यदि इसके लिए सुरक्षा कारणों की दलील दी जा रही है तो उसके लिए सर्विलांस के नियम-कायदे पहले से मौजूद हैं। यह देश के सभी नागरिकों को डराने और ब्लैकमेल करने का प्रयास है। सभी नागरिकों को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए।
संचार साथी ऐप एक साइबर सुरक्षा टूल है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। सरकार ने बताया था कि अगस्त 2025 तक यह ऐप को 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। सरकार का दावा है कि संचार साथी ऐप के ज़रिए 22 लाख 76 हज़ार से अधिक डिवाइस को सफलतापूर्वक खोजा भी गया है।
Published on:
03 Dec 2025 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
