Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : राजस्थान में सीकर रहा सबसे ठंडा, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलने से सर्दी बढ़ गई। राजस्थान में सीकर सबसे ठंडा रहा है। जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम।

2 min read
Weather Update Meteorological Department Prediction in next 3 days Sikar was coldest place in Rajasthan

फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलने से सर्दी ने दस्तक दे दी है। बीते दिनों उत्तर भारत में बर्फबारी हुई, जिसके बाद उधर से चलने वाली बर्फीली हवा ने राजस्थान के कई इलाकों में ठंड बढ़ा दी। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंडक बढ़ेगी। वहीं बारिश की अब कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। जिलों के लोकल बदलाव से ही बूंदाबंदी हो सकती है।

प्रदेश का सबसे ठंडा शहर सीकर

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि राजस्थान में अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहेगा और उत्तरी हवाओं का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 15.5 डिग्री दर्ज़ किया गया। यानि प्रदेश का सबसे ठंडा शहर सीकर रहा।

20 डिग्री से कम रहा राजस्थान के 21 श​हरों का तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूर्वी राजस्थान के 14 शहरों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में सबसे कम तापमान नागौर में दर्ज किया गया। नागौर में 16.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पश्चिमी राजस्थान में 7 शहरों को तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

पूर्वी राजस्थान

शहर - अधिकतम - न्यूनतम
सीकर - 28 - 15.5
अजमेर - 29.3 - 16
पिलानी - 30.6 - 16.3
दौसा - 29.6 - 16.4
वनस्थली - 30.2 - 16.9
झुंझुनूं - 28.7 - 17.1
अंता (बारां) - 29.5 - 17.5
भीलवाड़ा - 30.7 - 17.9
प्रतापगढ़ - 29.9 - 18.1
चित्तौड़गढ़ - 32 - 18.3
डबोक - 30.6 - 18.4
अलवर - 28.4 - 18.4
करौली - 29.4 - 18.9
जयपुर - 29.5 - 19.4

पश्चिमी राजस्थान

शहर - अधिकतम - न्यूनतम
नागौर - 30.5 - 16.8
जालौर - 31.5 - 18
चूरू - 30.6 - 18.5
जवाई डैम (पाली) - 30.6 - 18.6
लूणकरनसर - 30.7 - 18.7
श्रीगंगानगर - 30.8 - 19.6
जोधपुर - 31.8 - 19.1

जयपुर मौसम : कुछ ठंडा हल्का गरम

जयपुर में शुक्रवार मौसम कुछ ठंडा है। जयपुर में आज दोपहर 12 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।