
स्वर्णनगरी में सर्दी का मौसम धीरे-धीरे दिन में भी चमक दिखा रहा है। बीते कुछ दिन पहले जहां दोपहर की चटख धूप हल्की गर्मी जैसी प्रतीत होती थी, वह अब नदारद है। गुरुवार को दिन भर शीतल बयार बहती रही और दोपहर में धूप भी तीखी होने की बजाए गुनगुनी थी।
जिसके चलते लोग धूप सेंकते भी दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जो एक दिन पहले क्रमश: 27.6 व 12.9 डिग्री रहा था। इस तरह से दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आ गई। दिन भर खुशनुमा वातावरण होने से स्थानीय बाशिंदों ने जहां राहत की सांस ली है, वहीं पर्यटकों को भ्रमण में सुविधा मिल रही है। पूर्व में दोपहर में सडक़ों पर होने वाला सूनापन अब रात 9.30 बजे के बाद दिखने लगा है।
Published on:
27 Nov 2025 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
