Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahtari Vandan Yojana: ई-केवाईसी की तारीख निकली, अब क्या नहीं मिलेगी महतारी वंदन योजना का लाभ?

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिलने को लेकर महिलाएं परेशान है। दूसरी ओर ई-केवायसी की तारीख भी निकल गई है। ऐसे में अब क्या वे अपात्र घोषित हो जाएंगे या…

less than 1 minute read
Google source verification
Mahtari Vandan Yojana

महतारी वंदन: ई-केवायसी के लिए सर्वर बना रोड़ा ( File Photo Patrika )

Mahtari Vandan Yojana: इस बार हजारों महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि नहीं आई है। इसके लिए सरकार ने ई-केवाईसी कराने कहा है। लेकिन विडंबना यह है कि महिलाएं च्वाइस सेंटरों में पहुंच रहीं हैं, इधर च्वाइस सेंटरों में बीते दो दिनों से सर्वर डाउन चल रहा है। ( CG News ) इसके चलते महिलाएं च्वाइस सेंटरों से बैरंग लौट रहीं हैं। इसके चलते महिलाओं की धड़कनें तेज हो गई है।

Mahtari Vandan Yojana: 15 नवंबर आखिरी तारीख

बताया जा रहा है कि इसके लिए 15 नवंबर आखिरी तारीख थी। लेकिन आखिरी तारीख में भी सर्वर डाउन होने से महिलाओं का ई केवासी नहीं हो पाया है। इससे महिलाएं चिंतित हैं। उनका मनना है कि इसके लिए सरकार डेट आगे बढ़ाए ताकि उनका ई केवायसी हो सके। गौरतलब है कि सरकार ने हजारों महिलाओं को महतारी वंदन की राशि देने के लिए ई केवायसी कराना अनिवार्य कर दिया है।

हालांकि यह फरमान सभी हितग्राहियों के लिए लागू नहीं किया है। जिनके लिए यह फरमान लागू है उनकी लिस्ट संबंधित क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजा है। आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं द्वारा जिनकी ई केवायसी कराना है उन्हें फोन कर सतर्क किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के फोन काल आने के बाद महिलाएं अपना आधार कार्ड व आंगनबाड़ी केंद्रों से मिले उनके पंजीयन नंबर को लेकर च्वाइस सेंटर जा रही हैं लेकिन च्वाइस सेंटर का सर्वर डाउन बता रहा है।

बीते 22 महीने से सरकार दे रही 1 हजार रुपए

इसके चलते महिलाएं परेशान नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि सरकार बीते 22 महीने से महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए दे रही है। जिसे पाकर महिलाएं खुश नजर आ रहीं हैं। लेकिन हाल में ई केवायसी सिस्टम के चलते महिलाएं अच्छे खासे परेशान हैं।