
फोटो: पत्रिका
Counterfeit Indian Currency Making Gang Busted: झालावाड़ जिले के झालरापाटन इलाके में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में पति-पत्नी भी शामिल थे। जो मिलकर किराए के कमरे में नकली नोट बनाने की मशीन चला रहे थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए और उज्जैन निवासी आरोपी जितेन्द्र शर्मा व उनकी पत्नी रजनी शर्मा को गिरफ्तार किया। दोनों वर्तमान में झालावाड़ के चंद्रावती ग्रोथ सेंटर में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस अन्य गिरोह के सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
झालावाड़ पुलिस को नकली नोट गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जिला स्पेशल टीम और क्राइम पुलिस स्टेशन चंडीगढ़ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की। तकनीकी सहायता और सूचना संकलन के बाद आरोपियों की पहचान हुई और कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली नोटों के अलावा लैपटॉप, कलर प्रिंटर, कटर, कागज, स्याही और बड़ी संख्या में स्क्रीन फ्रेम इमेजर भी बरामद किए। यह सभी डिवाइस नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।
पुलिस ने मकान पर छापा मारकर जितेन्द्र शर्मा और उनकी पत्नी रजनी शर्मा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी एक साथ नकली नोट बनाने का काम करते थे। जांच में पता चला कि ये लोग नकली नोटों को कुरियर सेवाओं के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर भेजते थे।
कुरियर बुकिंग के दौरान वे फर्जी नाम और पता देते थे जिससे पुलिस के लिए उनका पता लगाना कठिन हो रहा था। लेकिन पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर महिला आरोपी की पहचान कर ली।
पुलिस अभी अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि नकली नोटों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Updated on:
02 Oct 2025 01:23 pm
Published on:
02 Oct 2025 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग

