चूरू-झुंझुनूं-दिल्ली के लिए नई रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी व कलक्टर। फोटो- पत्रिका
झुंझुनूं। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। झुंझुनूं रोडवेज डिपो ने चूरू-झुंझुनूं-दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू की है। इस नई बस सेवा का शुभारंभ जिला कलक्टर अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर किया।
डिपो के चीफ मैनेजर गिरीराज स्वामी ने बताया कि नई बस रोजाना सुबह 10 बजे झुंझुनूं डिपो से रवाना होकर चूरू जाएगी। चूरू से दोपहर 12.20 बजे लौटकर यह बस 2.10 बजे झुंझुनूं से दिल्ली के लिए चलेगी। दिल्ली से वापसी रात 1.50 बजे होगी। उन्होंने बताया कि डिपो को हाल ही में चार नई बसें मिली हैं, जिनमें से एक का संचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि तीन बसें जल्द पहुंचेंगी। इन बसों को यात्रियों की जरूरत के अनुसार विभिन्न रूटों पर लगाया जाएगा।
यह वीडियो भी देखें
नई बस सेवा शुरू होने से दिल्ली के लिए अब चार एसी बसों का संचालन हो गया है। पहले केवल एक ही बस चलती थी, जिससे यात्रियों को टिकट न मिलने या लंबा इंतजार करने की परेशानी होती थी। अब त्योहारों और भीड़भाड़ के समय में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि बिना एसी की अन्य बसें दिल्ली के लिए संचालित हैं।
Published on:
11 Oct 2025 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग