
जोधपुर। लोहावट थाना क्षेत्र में मेगा हाइवे पर बुधवार सुबह एक ऊंट कार की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद ऊंट कार में फंस गया। उसे जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया।
एएसआई देवाराम ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे फलोदी से देचू की ओर जा रही एक कार के सामने अचानक ऊंट आ गया। कार टकराने से शीशे चटक गए, वहीं उसके आगे के हिस्से और छत से ऊंट अंदर घुसकर फंस गया। इसके बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत कार चालक को बाहर निकाला।
हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, वहीं ऊंट काफी देर तक फंसा रहा। मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाकर स्थानीय लोगों की मदद से ऊंट को बाहर निकाला गया।
Updated on:
13 Nov 2025 04:32 pm
Published on:
12 Nov 2025 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
