जोधपुर सेंट्रल जेल के सामने प्रदर्शन करता शख्स (फोटो-पत्रिका)
जोधपुर। लेह हिंसा मामले में गिरफ्तार सोशल वर्कर सोनम वांगचुक को जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार को विशेष विमान से जोधपुर लाकर वांगचुक को सेंट्रल जेल में बंद किया गया। वांगचुक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है और इस कानून में बगैर जमानत एक से दो साल तक जेल में बंद रखने का प्रावधान है। उधर, वांगचुक का एक समर्थक सुजानगढ़ से जोधपुर आया और तिरंगा झंडा लेकर जेल के बाहर नारेबाजी की। रातानाडा थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
गौरतलब है कि लेह में हिंसा के बाद शुक्रवार दोपहर सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया था, जहां से विशेष विमान में बिठाकर रात नौ बजे जोधपुर के वायुसेना स्टेशन लाया गया। कड़ी सुरक्षा में उसे बख्तरबंद वाहन में जोधपुर सेन्ट्रल जेल ले जाया गया।
सोनम वांगचुक को जेल में रखने के लिए सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ाए गए हैं। जेल के समान्य बैरक की बजाय खास तौर पर बनाए सेल में रखने का अंदेशा है, जहां वांगचुक पर 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उनका समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है। जेल के बाहर भी पुलिस तैनात की गई है। जो वहां आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखे हुए है।
सुजानगढ़ निवासी विजयपाल (40) सुबह जोधपुर जेल पहुंचा। तिरंगा झण्डा लेकर वंदे भारत व भारत माता के जयकारे भी लगाए। उसने भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी। बाद में पुलिस रातानाडा थाने ले जाने लगी तो उसने बोलेरो में बैठने से मना कर दिया। समझाइश के बाद उसे रातानाडा थाने ले जाया गया, जहां हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई।
Published on:
27 Sept 2025 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग