Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दिशा’ की बैठक बीजेपी सांसद और पूर्व सांसद के बीच झड़प, मारपीट की नौबत, एसपी-डीएम ने कराया शांत

Kanpur dehat news कानपुर देहात में 'दिशा' की बैठक बीजेपी सांसद और पूर्व सांसद के बीच झड़प मारपीट की नौबत आ गई। एसपी-डीएम ने बीच में पड़कर विवाद को शांत कराया। बैठक पूरी नहीं हो पाई।

2 min read
Google source verification
दिशा की बैठक में हंगामा का दृश्य (फोटो सोर्स- कानपुर देहात प्रशासन)

फोटो सोर्स- कानपुर देहात प्रशासन

Kanpur Dehat News कानपुर देहात है में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक अखाड़ा बन गया। जब सांसद देवेंद्र सिंह बोले और अनिल शुक्ला वारसी के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे को गुंडा कहा।नौबत मारपीट की आ गई। माहौल गर्म होता देख जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया। बैठक को बीच में ही स्थगित कर दिया गया। लोकसभा सदस्य देवेंद्र सिंह भोले और अनिल शुक्ला वारसी के बीच तनाव बना रहता है। दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई सड़क पर दिखाई पड़ती है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम को विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है।

क्या कहते हैं सांसद देवेंद्र सिंह भोले

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा की दो गुट आपस में टकरा गए। कानपुर अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि अनिल शुक्ला वारसी ना तो भारत सरकार और ना ही प्रदेश सरकार को मानते हैं। मुझे सांसद भी नहीं मानते हैं। जहां देखो वहां धरने पर बैठ जाते हैं। चुनाव आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब फाइल इनके पास नहीं आ रही है तो मंत्री क्यों बने हैं? यह बेईमान अधिकारियों और फैक्ट्री वालों को बचाने के लिए आए हैं। खनन के लिए दबाव की बनाते हैं।‌ इन्हें इलाज की जरूरत है।‌ अपने आप को उन्होंने हिस्ट्रीशीटर बताया।

क्या कहते हैं अनिल शुक्ला वारसी?

अनिल शुक्ला व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति हैं। समिति की बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि समिति में चार-पांच गुंडो को मेंबर बना दिया गया है। जिसके माध्यम से लोगों को टारगेट किया जाता है। परेशान करने के लिए मुकदमे दर्ज करवाते हैं। उन्होंने फैक्ट्री से वसूली करने का गंभीर आरोप भी लगाया है।।‌