
फोटो सोर्स- पत्रिका
Kanpur is coldest district in the state मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर कानपुर का तापमान प्रदेश में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। यहां की रात सबसे ठंडी रही। जबकि इटावा दूसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक धूप में नमी रहेगी। उत्तर और पश्चिमी हवाएं भी कानपुर मंडल में धीमी गति से आएंगी। अब पूर्वी हवाओं के आने का क्रम शुरू होगा। सुबह और शाम को धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। प्रदूषण भी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान से 5. 6 डिग्री कम है। जबकि इटावा का तापमान पिछले 24 घंटे में 8.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम है। इसी प्रकार बाराबंकी का तापमान 8.5 डिग्री, मेरठ का 8.8 डिग्री और फुरसतगंज का 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कानपुर का तापमान सबसे अधिक रिकार्ड किया गया। कानपुर का अधिकतम तापमान एयरफोर्स में रिकॉर्ड किया गया। जो 29.4 डिग्री है। इसी के साथ बहराइच का तापमान 29 डिग्री, बनारस और गोरखपुर का तापमान 28.7 डिग्री, जबकि झांसी का 28.5 डिग्री दर्ज किया गया।
सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि नजर आएगी। जिसका मुख्य कारण बादल है। उन्होंने बताया कि दिन में सूर्य की किरणें बादलों के बीच से धरती तक पहुंचती है। जिससे सूर्य की तपन धूप में वह तेजी नहीं रहती है। लेकिन रात में यही बादल धरती के तापमान को बढ़ाने का काम करते हैं। जब रात में धरती से उठने वाली उष्मा बादलों से टकराकर वापस आ जाती है। जिससे गर्मी बढ़ जाती है।
Published on:
16 Nov 2025 10:47 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
