16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather: इटावा सबसे ठंडा और कानपुर सबसे गर्म जिला, पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर, सुबह-शाम छाया रहेगा धुंध

UP weather forecast मौसम विभाग के अनुसार इटावा सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। ‌कानपुर सबसे गर्म जिला रहा। अगले 5 दिनों तक कानपुर मंडल के जिलों के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा।

2 min read
Google source verification
सुबह और शाम को धुंध का असर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

फोटो सोर्स- पत्रिका

UP weather forecast मौसम विभाग के अनुसार इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। जबकि कानपुर और बहराइच सबसे गर्म जिलों में शामिल है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि ‌उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं पूरे गंगा के मैदानी भागों में अपना असर डाल रही है। जिससे तापमान में भारी गिरावट आ रही है। सुबह और शाम को धुंध छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं रात का तापमान औसत न्यूनतम तापमान से 7 से 8 डिग्री कम है। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाएं गंगा के मैदानी भागों पर असर डाल रही है। सुबह और शाम को ठंड का असर दिखाई पड़ेगा। कानपुर मंडल के जिले इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात औरैया का भी मौसम इसी प्रकार का रहेगा।

इटावा सबसे ठंडा जिला

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इटावा सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम, 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि कानपुर का औसत तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम 10 डिग्री, बरेली का औसत तापमान 4.5 डिग्री कम 10.4 डिग्री, अयोध्या और बुलंदशहर का औसत तापमान 11-11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में कानपुर और बहराइच सबसे गर्म रहे। यहां का अधिकतम तापमान 30.02 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि झांसी 29.8, गोरखपुर 29.02 और बस्ती 29 डिग्री रिकॉर्ड किए गए।

उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को करेंगी प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में गुरुवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन सुबह और शाम के समय धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी मौसम साफ रहेगा।

सुबह और शाम धुंध छाया रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार 14, 15 और 16 नवंबर का तापमान 11 डिग्री से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि 17 और 18 नवंबर का तापमान 12 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। 19 नवंबर का तापमान 13 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। लेकिन सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहेगा। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होगा।

Year End Offer

Get Best Offers on Top Cars

image